फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Plane Crash: Boeing 787-8 Dreamliner jet was the victim of the accident, questions have been raised earlier

Plane Crash: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जेट था हादसे का शिकार विमान, विमान की सुरक्षा पर उठ चुके हैं सवाल

Thu, 12 Jun 2025 09:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 12 Jun 2025 09:10 PM IST
सार

हादसे का शिकार विमान AI 171 एक एयर इंडिया विमान है। यह एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान पर 242 लोग सवार थे। आइए बोइंग के इस इस विमान के बारे में जानते हैं सबकुछ।

विज्ञापन
Plane Crash: Boeing 787-8 Dreamliner jet was the victim of the accident, questions have been raised earlier
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : amarujala.com

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया है। यह दर्दनाक हादसा अहमदाबाद के मेघानी इलाके में हुआ। एयर इंडिया ने बताया कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज 12 जून 2025 को हादसे का शिकार हो गई है।

विज्ञापन

12 साल पुराना था बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान

एयर इंडिया का दुर्घटना में शामिल विमान AI171 एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर है जिसका पंजीकरण संख्या VT-ANB और सीरियल नंबर 36279 है। विमान ने पहली बार 14 दिसंबर 2013 को उड़ान भरी थी। इसे बोइंग की ओर से जनवरी 2014 में एयर इंडिया को सौंपा गया था। फ्लाइट एआई 171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, एक वाइडबॉडी, दो इंजन वाला विमान है। एविएशन सेफ्टी नेटवर्क डेटाबेस के अनुसार, यह बोइंग 787 विमान की पहली दुर्घटना है।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

Plane Crash: Boeing 787-8 Dreamliner jet was the victim of the accident, questions have been raised earlier
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद की स्थिति; विमान हादसे के दौरान की तस्वीर (दाएं ऊपर) - फोटो : PTI

अहमदाबाद से लंदन के लिए विमान ने भरी थी उड़ान

AI 171 एक एयर इंडिया का विमान है। यह एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब तक की जानकारी के अनुसार विमान पर 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जेट एक वाणिज्यिक विमान है। यह विमान पहले भी विवादों में रह चुका है। इसकी उत्पादन प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण पर सवाल उठ चुके हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

जो विमान हादसे का शिकार हुआ, वह विवादों में क्यों रहा है, जानें

1. उत्पादन प्रक्रिया में समस्याएं: बोइंग को 787 ड्रीमलाइनर के उत्पादन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिनमें से एक प्रमुख मुद्दा इसकी सप्लाई चेन और उत्पादन प्रक्रिया में देरी थी।
2. गुणवत्ता नियंत्रण में कमी: बोइंग के इस मॉडल के विमान के पुर्जों में गुणवत्ता नियंत्रण की कमी पाई गई, जिससे सुरक्षा संबंधित चिंताएं पैदा हुई थी।
3. नियामक जांच: सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के कारण, बोइंग को नियामक एजेंसियों की जांच का सामना करना पड़ा था। जिन्होंने विमान की सुरक्षा और गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे।
4. वित्तीय प्रभाव: इन विवादों के कारण बोइंग को वित्तीय नुकसान हुआ और कंपनी की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हुई।

Plane Crash: Boeing 787-8 Dreamliner jet was the victim of the accident, questions have been raised earlier
अहमदाबाद में विमान हादसा - फोटो : PTI

सुरक्षा से जुड़ी खामियों के कारण बोइंग को करना पड़ा था जांच का सामना

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जेट के साथ जुड़े विवाद ने विमानन उद्योग में गुणवत्ता नियंत्रण और उत्पादन प्रक्रिया के महत्व को उजागर किया था। बोइंग ने इन मुद्दों को हल करने के लिए कदम उठाए थे, पर विवाद ने कंपनी की प्रतिष्ठा और वित्तीय स्थिति को खस्ताहाल कर दिया था।

कहां और कैसे हुआ विमान हादसा?

यह दुर्घटना सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप हुई है, जिससे क्षेत्र में भारी धुंआ और आग की लपटें देखी गईं। स्थानीय निवासियों ने आसमान में काले धुएं का गुबार देखा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हादसा गंभीर है। बता दें कि हादसे का शिकार हुआ एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। टेक ऑफ के दौरान ये एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया और उसमें आग लग गई। एएनआई के मुताबिक, राज्य पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि इस विमान में कुल 242 पैसेंजर्स सवार थे। हादसा दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच हुआ। चश्मदीदों ने बताया कि एयरपोर्ट इलाके से लोगों को अस्पताल ले जाते हुए देखा गया। बड़ी संख्या में एंबुलेंस मौके पर पर हैं। पुलिस ने इलाके का ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया है।

अहमदाबाद विमान हादसे पर नागरिक उड्डयन मंत्री ने क्या कहा?

अहमदाबाद हादसे पर नागरिक उड्डयन मंत्री  राम मोहन नायडू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम हाई अलर्ट पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहा हूं और सभी विमानन व आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।" भारत के विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने कहा कि अहमदाबाद में हुई दुर्घटना की खबर से वह "स्तब्ध और हतप्रभ" हैं।

Plane Crash: Boeing 787-8 Dreamliner jet was the victim of the accident, questions have been raised earlier
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला

विमान पर सवार लोगों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली

एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली उड़ान संख्या AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से दोपहर 1338 बजे रवाना हुई इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

लोगों की मदद के लिए बोइंग ने जारी किया हॉटलाइन नंबर

एअर इंडिया ने कहा है, "हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है। एअर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। एअर इंडिया अपने एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) और http://airindia.com पर नियमित अपडेट के माध्यम से आगे की जानकारी जारी करेगी। एयर इंडिया मीडियाकर्मियों से अनुरोध करता है कि वे समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर पर कॉल न करें। मीडिया से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, वे एयर इंडिया के मीडिया संपर्क से संपर्क कर सकते हैं: +91 9821414954।"

Plane Crash: Boeing 787-8 Dreamliner jet was the victim of the accident, questions have been raised earlier
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : पीटीआई

पहली बार 2009 में सेवा में आया बोइंग 787 विमान

बोइंग 787 पहली बार 2009 में सेवा में आया। उस समय, यह दुनिया का पहला विमान था जो मुख्य रूप से हल्के मिश्रित पदार्थों से बना था। यह लिथियम आयन बैटरी का व्यापक उपयोग करने वाला पहला विमान भी था, जो हल्की होती हैं, तेजी से रिचार्ज होती हैं और अन्य प्रकार की बैटरियों की तुलना में अधिक ऊर्जा धारण कर सकती हैं। 2013 में 787 बेड़े में, जिसमें उस समय लगभग 50 जेट विमान थे, लिथियम-आयन बैटरियों के अधिक गर्म हो जाने के कारण अस्थायी रूप से उनकी उड़ानें रोक दी गई थीं। यह कदम कुछ मामलों में आग लगने की घटना के बाद उठाया गया था।

12 से 14 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम था विमान, 80-90 टन था ईंधन

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, "यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं (विमानन) विशेषज्ञ नहीं हूं, इसलिए इसके कारण के बारे में अनुमान लगाना मेरे लिए उचित नहीं होगा। घटना के कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को एक शक्तिशाली विमान माना जाता है, जो 12-14 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है। इसका अर्थ है कि इसमें लगभग 80-90 टन ईंधन था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed