फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Plane Crash: Whom God protects..., the person who survived the Ahmedabad plane crash, walked to the hospital

चमत्कारी सीट नं. 11A: सैकड़ों फीट से गिरकर जिंदा बचा शख्स, बताया कैसे हादसे का शिकार हुआ लंदन जा रहा विमान?

Thu, 12 Jun 2025 09:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 12 Jun 2025 09:11 PM IST
सार

Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। अभी तक 100 से अधिक लोगों के शव बरामद हुए हैं। लेकिन इस हादसे में एक शख्स जिंदा भी बच गया है। आइए उसके बारे में जानें।

विज्ञापन
Plane Crash: Whom God protects..., the person who survived the Ahmedabad plane crash, walked to the hospital
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जीवित बचा शख्स। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लाइट रडार के आंकड़ों के अनुसार 625 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। अभी तक 200 से अधिक लोगों के जान गंवाने की खबरें आ रही हैं। लेकिन इस हादसे में एक शख्स जिंदा भी बच गया है। विमान हादसे के दौरान 625 फीट से गिरने के बावजूद उसकी जान बच गई। शख्स हादसे के स्थल से लाशों के बीच से होते हुए चलते हुए अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन

जिंदा बचे शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा है, पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला। व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिंदा बचे शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार बताया जा रहा है। विश्वास का अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

विमान में भरा था करीब 80 से 90 टन ईंधन

उधर, अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, "यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं (विमानन) विशेषज्ञ नहीं हूं, इसलिए इसके कारण के बारे में अनुमान लगाना मेरे लिए उचित नहीं होगा। घटना के कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को एक शक्तिशाली विमान माना जाता है, जो 12-14 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है। इसका अर्थ है कि इसमें लगभग 80-90 टन ईंधन था।"

विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विधि चौधरी ने बताया कि जीवित बचा शख्स सीट 11ए पर था। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती लोगों में और भी लोग हो सकते हैं। अस्पतालों में 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। जीवित बचे व्यक्ति, जिसका नाम 40 वर्षीय रमेश विश्वाशकुमार है ने मीडिया से बात की है।

रमेश ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।" खबरों में उसका 11ए का बोर्डिंग पास भी दिया गया है। अस्पताल के बिस्तर पर पड़े-पड़े उन्होंने अखबार को बताया, "यह सब बहुत जल्दी हुआ।"

रमेश ने कहा, "जब मैं उठा तो मेरे चारों तरफ लाशें बिखरी थीं। मैं डर गया। मैं खड़ा हुआ और भागा। मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े थे। किसी ने मुझे पकड़ लिया और एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले गया।" उन्होंने बताया कि उनके भाई अजय विमान में अलग पंक्ति में बैठे थे। उन्होंने कहा, "वह मेरे साथ यात्रा कर रहा था और अब मैं उसे ढूंढ नहीं पा रहा हूं। कृपया उसे ढूंढने में मेरी मदद करें।"


गृह मंत्री शाह ने जाना घायलों का हाल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज विमान हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। घायलों में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है, जो संभवत: इस हादसे में एकमात्र जीवित यात्री है। गृह मंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद और बेहतर उपचार देने का आश्वासन दिया और हादसे पर गहरा दुख जताया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed