फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   How much will Aviation insurance companies have to pay after the Ahmedabad Crash? What are the rules, know

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद हादसे के बाद बीमा कंपनियों को कितना करना पड़ेगा भुगतान? क्या है नियम, जानें

Fri, 13 Jun 2025 04:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 13 Jun 2025 04:57 PM IST
सार

Air India Plane Crash: एविएशन उद्योग के जानकारों का मानना है कि एयर इंडिया का हादसे का शिकार प्लेन बोइंग ड्रीमलाइन 787-8 था। इस जेट के क्रैश से जुड़ा इंश्योरेंस क्लेम 21 करोड डॉलर से 28 करोड़ डॉलर के बीच हो सकता है। भारतीय मुद्रा में यह राशि 2,400 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
How much will Aviation insurance companies have to pay after the Ahmedabad Crash? What are the rules, know
एविएशन इंश्योरेंस - फोटो : amarujala.com

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास गुरुवार को हुआ एयर इंडिया विमान हादसा देश में अब तक का सबसे महंगा विमान हादसा साबित हो सकता है। ऐसी आशंका बीमा कंपनी और एयरलाइन के बीच करार को देखते हुए आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इस हादसे के बाद बीमा कंपनियों को को एविएशन इंश्योरेंस क्लेम के रूप में अभूतपूर्व राशि चुकानी पड़ सकती है। अहमदाबाद विमान हादसे में विमान पर सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई और विमान पूरी तरह तबाह हो गया। हादसे की चपेट में आकर कई आम लोग भी अपनी जान गंवा बैठे।

विज्ञापन

बीमा कंपनियों को कितनी राशि का भुगतान करना पड़ सकता है?

एविएशन उद्योग के जानकारों का मानना है कि एयर इंडिया का हादसे का शिकार प्लेन बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 था। इस जेट के क्रैश से जुड़ा इंश्योरेंस क्लेम 21 करोड डॉलर से 28 करोड़ डॉलर के बीच हो सकता है। भारतीय मुद्रा में यह राशि 2,400 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Boeing Tragedy : एक अरब यात्रियों को ढोने वाले ड्रीमलाइनर विमान का पहला बड़ा हादसा, 1100 से अधिक जेट सेवा में

विज्ञापन
विज्ञापन

How much will Aviation insurance companies have to pay after the Ahmedabad Crash? What are the rules, know
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : amarujala.com

विमानों के बीमा में क्या-क्या होता है शामिल?

विमान हादसों के मामलों में एयरलाइन कंपनियां आमतौर पर एयरक्राफ्ट हुल इंश्योरेंस, स्पेयर पार्ट्स इंश्योरेंस और कानूनी जिम्मेदारियों (लीगल लायबिलिटी) के लिए इंश्योरेंस लेती हैं। इस मामले में एयर इंडिया की ओर से लिया गया इंश्योरेंस दोनों ही हिस्सों- यानी विमान की क्षति और यात्रियों की मौत, दोनों  को कवर करता है। खबरों के अनुसार एअर इंडिया ने अपने विमान का बीमा जीआईसी आरई और टाटा एआईजी से करा रखा है। ऐसे में हादसे के बाद इंश्योरेंश क्लेम की राशि इन्ही दोनों कंपनियों को चुकानी है।

कैसे तय की जाती है बीमा क्लेम की राशि?

एविएशन इंश्योरेंशन से जुड़े जानकारों के अनुसार, ऐसे मामलों में एयरक्राफ्ट का घोषित मूल्य इंश्योरेंस कंपनी को बताया जाता है और उसी के आधार पर नुकसान का मूल्यांकन होता है। इस हादसे में शामिल एयरक्राफ्ट (VT-ABN) एक 2013 मॉडल का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था। इसकी इंश्योरेंस वैल्यू वर्ष 2021 में करीब 115 मिलियन डॉलर थी। हालांकि इस क्लास के विमानों की मौजूदा वैल्यू 211 से 280 मिलियन डॉलर के बीच मानी जा रही है, जो उसकी उम्र और कॉन्फिगरेशन पर निर्भर करती है।

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: 'विमान हादसे ने झकझोरा', अंबानी-अदाणी समेत उद्योग जगत की हस्तियों ने जताया शोक

How much will Aviation insurance companies have to pay after the Ahmedabad Crash? What are the rules, know
एअर इंडिया - फोटो : PTI

वॉर और आतंकी हमले की स्थिति में कैसे मिलता है कवर?

जानकार बताते हैं कि एयरलाइंस कंपनियां आमतौर पर एक अतिरिक्त कवर भी लेती हैं जिसे हुल वॉर रिस्क इंश्योरेंस कहा जाता है। अगर दुर्घटना आतंकवादी हमले या युद्ध जैसे हालातों की वजह से होती है, तो यह कवर भी एक्टिवेट हो सकता है। हालांकि, इस मामले में ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

क्या इंश्योरेंस और रीइंश्योरेंस कंपनियों पर दबाव बढ़ेगा?

इस दुर्घटना में सबसे बड़ा क्लेम यात्रियों और थर्ड पार्टी के नुकसान को लेकर होगा। चूंकि विमान रिहायशी इलाके में गिरा, इससे थर्ड पार्टी को भी नुकसान हुआ है। इस तरह के क्लेम अक्सर कई इंश्योरेंस और रीइंश्योरेंस कंपनियों में बांटे जाते हैं।

ये भी पढ़ें: चमत्कारी सीट नं. 11A: सैकड़ों फीट से गिरकर जिंदा बचा शख्स, बताया कैसे हादसे का शिकार हुआ लंदन जा रहा विमान?

How much will Aviation insurance companies have to pay after the Ahmedabad Crash? What are the rules, know
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : एएनआई / सीआईएसएफ

यात्रियों के परिवारों को मुआवजे की गणना कैसे होगी?

मृत यात्रियों के परिवारों को मिलने वाला मुआवजा Montreal Convention 1999 के तहत तय किया जाएगा, जिसमें भारत 2009 में शामिल हुआ था। इसके अनुसार, एक व्यक्ति के लिए 128,821 स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) तक मुआवजा दिया जा सकता है। अक्तूबर 2024 तक के रेट के मुताबिक यह राशि करीब 1.33 डॉलर प्रति एसडीआर यानी भारतीय रुपयों में करीब 120 रुपये होती है। यानी इस मामले में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिजन को करीब एक करोड़ 54 लाख तक की राशि का भुगतान बीमा कंपनियों को करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Plane Crash: निजीकरण के बाद खराब होती छवि, अब अहमदाबाद हादसा; एअर इंडिया के लिए आगे की राह कितनी मुश्किल

How much will Aviation insurance companies have to pay after the Ahmedabad Crash? What are the rules, know
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : पीटीआई

टाटा ग्रुप ने कितनी सहायता की घोषणा की है?

चूंकि एयर इंडिया अब टाटा ग्रुप का हिस्सा है, इसलिए समूह ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक यात्री के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की अंतरिम सहायता देने की घोषणा की है। हालांकि अंतिम मुआवजा इंश्योरेंस के नियमों के तहत तय होगा। इस बीच, एयर इंडिया और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि हम विमान दुर्घटना पर अपनी बातचीत में पारदर्शी बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Plane Crash: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जेट था हादसे का शिकार विमान, विमान की सुरक्षा पर उठ चुके हैं सवाल

इंश्योरेंस सेक्टर पर क्या असर पड़ सकता है?

इंश्योरेंस इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि यह हादसा भारत के एविएशन इंश्योरेंस सेक्टर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। वर्तमान में भारत का एविएशन इंश्योरेंस मार्केट लगभग 900 करोड़ रुपये का है। हालांकि बड़े क्लेम सामान्यतः रीइंश्योर्ड होते हैं, फिर भी इस दुर्घटना के कारण भविष्य में प्रीमियम की दरों में बढ़ोतरी की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed