फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bitcoin Prices Today in India today 14 july 2021 in india Cryptocurrency Prices

Bitcoin Price: क्रिप्टो बाजार में सुस्ती का दौर, जानिए किस देश में हैं सबसे ज्यादा क्रिप्टो एटीएम

Wed, 14 Jul 2021 04:27 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 14 Jul 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार
पिछले 24 घंटों में बिटक्वाइन 3.56 फीसदी गिरकर 31996.08 डॉलर पर पहुंच गई। शीर्ष 10 क्रिप्टोकरेंसी में से सिर्फ बाइनेंस यूएसडी और यूएसडी क्वाइन हरे निशान पर हैं। 
loader
Bitcoin Prices Today in India today 14 july 2021 in india Cryptocurrency Prices
बिटक्वाइन की कीमत - फोटो : pixabay

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज गिरावट नजर आ रही है। गिरावट के बाद वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार में 3.99 फीसदी की कमी आई, जिसके बाद वैश्विक क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण 1.30 लाख करोड़ डॉलर का हो गया है। दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में से आठ लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार, बिटक्वाइन के अलावा आज इथेरियम, बाइनेंस क्वाइन, डॉजक्वाइन, आदि में भी गिरावट आई है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन पिछले 24 घंटों में 3.56 फीसदी गिरकर 31996.08 डॉलर पर पहुंच गई। बिटक्वाइन में पिछले सात दिनों में 8.22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। शीर्ष 10 क्रिप्टोकरेंसी में से सिर्फ बाइनेंस यूएसडी और यूएसडी क्वाइन हरे निशान पर हैं। आइए जानते हैं दोपहर 1.25 बजे तक दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के रेट्स- 

  • बिटक्वाइन - 3.56 फीसदी गिरकर 31996.08 डॉलर हुई कीमत।
  • इथेरियम - 6.13 फीसदी गिरकर 1902.97 डॉलर हुई कीमत।
  • टेथर - 0.01 फीसदी गिरकर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
  • बाइनेंस क्वाइन - 6.07 फीसदी गिरकर 295.53 डॉलर हुई कीमत।
  • कार्डानो - 7.09 फीसदी गिरकर 1.22 डॉलर हुई कीमत।
  • एक्सआरपी - 5.54 फीसदी गिरकर 0.6018 डॉलर हुई कीमत।
  • यूएसडी क्वाइन - 0.01 फीसदी बढ़कर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
  • डॉजक्वाइन - 5.34 फीसदी गिरकर 0.1941 डॉलर हुई कीमत।
  • पोल्का डॉट - 8.59 फीसदी गिरकर 13.46 डॉलर हुई कीमत।
  • बाइनेंस यूएसडी - 0.01 फीसदी बढ़कर 1.00 डॉलर हुई कीमत।

स्रोत - coinmarketcap.com 

सबसे ज्यादा क्रिप्टो एटीएम वाले देश
हाल ही में क्रिप्टो एजुकेशन प्लेटफॉर्म क्रिप्टो हेड ने एक रैंकिंग जारी की। यह रैंकिंग उन शीर्ष 10 देशों की है, जहां सबसे ज्यादा क्रिप्टो एटीएम हैं। रैंकिंग के अनुसार, अभी दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी के लिए सबसे ज्यादा तैयार देश अमेरिका है। रैंकिंग में अमेरिका ने 10 में 7.3 का स्कोर प्राप्त किया है। इसकी वजह अमेरिका में क्रिप्टो एटीएम नेटवर्क में हो रहा विस्तार है। 2021 में अमेरिका में 17,436 क्रिप्टो एटीएम दर्ज किए गए हैं। दूसरे नंबर पर कनाडा है। कनाडा में 1,464 क्रिप्टो एटीएम हैं। वहीं 200 क्रिप्टो एटीएम के साथ ब्रिटेन तीसरे नंबर पर है। 157 क्रिप्टो एटीएम के साथ ऑस्ट्रिया, 138 क्रिप्टो एटीएम के साथ स्पेन, 124 क्रिप्टो एटीएम के साथ हांगकांग, 112 क्रिप्टो एटीएम के साथ पोलैंड, 111 क्रिप्टो एटीएम के साथ स्विट्जरलैंड, 86 क्रिप्टो एटीएम के साथ रोमानिया और 68 क्रिप्टो एटीएम के साथ चेक रिपब्लिक है।



डिजिटल मुद्रा में उछाल से अस्तित्व में आए क्रिप्टो एटीएम
मालूम हो कि क्रिप्टो एटीएम एक फिजिकल डिवाइस है, जो लोगों को कैश, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से क्रिप्टोकरेंसी खरीदने की अनुमति देती है। डिजिटल मुद्रा में आए उछाल की वजह से क्रिप्टो एटीएम नेटवर्क अस्तित्व में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed