इस देश में नोटों की छपाई में हुई बड़ी गलती, सात महीने बाद सामने आया सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में केंद्रीय बैंक के अधिकारियों ने गुरुवार को स्वीकार किया कि कई सुरक्षा फीचर से लैस 50 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के नोटों पर स्पेलिंग संबंधी एक चूक रह गई है। पीले और हरे रंग का यह नोट पिछले साल अक्टूबर में चलन में आया था।
ये है नोट की खासियत
ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे एडवांस नोट बनाने वाले देशों में से एक है। लेकिन 50 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के नोटों पर छपी गलती एक बड़ी चूक है। इस नोट पर ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला सांसद एडिथ कोवान के एक भाषण का अंश भी सूक्ष्म अक्षरों में मुद्रित है।
क्या थी गलती ?
हालांकि लगता है कि उस भाषण की वर्तनी को नहीं जांचा गया था और सात महीने बाद स्पेलिंग से जुड़ी एक गलती पकड़ में आई। कोवान के 1921 के भाषण के अंश में लिखे गए 'रिस्पांसिबिलिटी' शब्द में एक 'आई' की मात्रा छूट गई थी। भाषण का मुद्रण इतने सूक्ष्म अक्षरों में किया गया है कि उसे सामान्य तौर पर नहीं पढ़ा जा सकता।
प्रचलन से बाहर नहीं होंगे गलती वाले नोट
हालांकि, रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया की इस नोट को प्रचलन से बाहर करने की कोई योजना नहीं है। इस संदर्भ में बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि उसे इस गलती की जानकारी है और वर्तनी को अगली बार नोट के मुद्रण के समय दुरुस्त कर लिया जाएगा।