फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bhutan King and PM India Visit meeting with Gautam Adani in Gujarat Mundra news in hindi

India-Bhutan: गुजरात में भूटान के राजा और PM से अरबपति कारोबारी अदाणी की मुलाकात, मकसद- सहयोग के अवसर तलाशना

Tue, 23 Jul 2024 11:38 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 23 Jul 2024 11:38 PM IST
सार

भूटान के राजा और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर आया। मंगलवार को गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर इस दल ने मुंद्रा और खावड़ा में अदाणी समूह के प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना स्थलों का दौरा किया। अदाणी ने दोनों के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कीं।

विज्ञापन
Bhutan King and PM India Visit meeting with Gautam Adani in Gujarat Mundra news in hindi
भारत दौरे पर आए भूटान के मेहमानों के साथ उद्योगपति गौतम अदाणी - फोटो : एक्स हैंडल अदाणी

विस्तार

भारत के अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी ने भूटान के राजा और प्रधानमंत्री से गुजरात में मुलाकात की। दोनों के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर अदाणी ने कहा भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक और प्रधानमंत्री भूटान दाशो त्शेरिंग टोबगे की मेजबानी कर बेहद खुश हैं। उन्होंने खावड़ा और मुंद्रा बंदरगाह में 30 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा साइट का दौरा करने के लिए दोनों का आभार भी प्रकट किया। अदाणी ने कहा कि भारत और भूटान स्थायी और हरित भविष्य के लिए थंडर ड्रैगन की भूमि के साथ सहयोग को बढ़ावा देने को प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में वे भी अपनी भूमिका को लेकर उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि भूटान के शीर्ष नेताओं की यात्रा का प्राथमिक उद्देश्य अदाणी समूह के साथ कई क्षेत्रों में व्यापक सहयोग के अवसरों का पता लगाना था। मुंद्रा में, अदाणी समूह भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बंदरगाह का संचालन करता है, जबकि खावड़ा में यह दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क विकसित कर रहा है। भूटान का लक्ष्य बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास में समूह की विशेषज्ञता को देखते हुए सहयोग करना है।
विज्ञापन


अदाणी ने कहा कि भूटान की जीवंत भावना और पर्यावरण-अनुकूल पहलों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को देखकर उन्हें काफी प्रेरणा मिलती है। गौरतलब है कि जलविद्युत भूटान की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो इसके सकल घरेलू उत्पाद (GDP) और निर्यात राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देती है। भूटान अपनी उत्पादित बिजली का एक बड़ा हिस्सा भारत को निर्यात करता है, जिससे भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed