फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bharti airtel applies for license for in-flight connectivity

भारती एयरटेल ने इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी लाइसेंस के लिए आवेदन किया

Thu, 14 Mar 2019 05:11 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 14 Mar 2019 05:11 PM IST
सार

  • विचाराधीन है आवेदन, एयरटेल ने नहीं की कोई टिप्पणी
  • -आईएफएमसी लाइसेंस के संबंध में पिछले साल दिसंबर में जारी हुई थी अधिसूचना
  • -7,400 विमान दे रहे थे इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी सुविधा 2017 तक  

विज्ञापन
bharti airtel applies for license for in-flight connectivity

विस्तार

भारती एयरटेल की अनुषंगी कंपनी इंडो टेलीपोर्ट्स ने घरेलू एवं विदेशी विमानों में उड़ान के दौरान कॉलिंग और डाटा सेवाएं (इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी) देने के लाइसेंस के लिए दूरसंचार विभाग के पास आवेदन किया है। सूत्रों के मुताबिक, आवेदन अभी विचाराधीन है। हालांकि, एयरटेल ने इस संबंध में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन


दरअसल, सरकार ने देश में इन-फ्लाइट एंड मैरीटाइम कनेक्टिविटी (आईएफएमसी) लाइसेंस के संबंध में पिछले साल दिसंबर में अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद पिछले महीने ह्यूज्स कम्युनिकेशन इंडिया (एचसीआईएल) देश में आईएफएमसी लाइसेंस पाने वाली पहली कंपनी बनी।
विज्ञापन


इसके अलावा नील्को की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी टाटानेट सर्विसेज ने भी 6 मार्च को इसका लाइसेंस मिलने की घोषणा की है। नील्को ने एक बयान में कहा कि आईएफएमसी लाइसेंस से सेटेलाइट प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए भारत में विमानों, जहाजों और क्रूज लाइनरों आदि में यात्रा के दौरान निर्बाध कॉलिंग, डाटा और वीडियो सेवाएं मिलनी संभव हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

23,000 से अधिक विमानों में मिलेगी सुविधा

यूरोकॉन्सूलेट के मुताबिक, 2027 तक 23,000 से अधिक वाणिज्यिक विमान अपने यात्रियों को यह सुविधा देने लगेंगे। 2017 तक 7,400 विमान ही यह सुविधा दे रहे थे। नॉर्दर्न स्काई रिसर्च की एयरोनॉटिकल सैटकॉम मार्केट-2017 नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 के अंत तक हर तीन में से एक वाणिज्यिक विमान में वीएसएटी (वेरी स्मॉल एपर्चर टर्मिनल) कनेक्टिविटी स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed