{"_id":"67e5ea9fdaf80cf72e0ed7bc","slug":"before-summer-there-is-a-possibility-of-5-increase-in-the-price-of-ac-know-what-is-the-reason-news-in-hindi-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"AC: गर्मी की दस्तक से पहले एसी के दाम में 5% का इजाफे की संभावना, टैरिफ और रुपये की गिरावट बन सकती है कारण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
AC: गर्मी की दस्तक से पहले एसी के दाम में 5% का इजाफे की संभावना, टैरिफ और रुपये की गिरावट बन सकती है कारण
Fri, 28 Mar 2025 05:47 AM IST
शुभम कुमार
अजीत सिंह
अजीत सिंह
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 28 Mar 2025 05:47 AM IST
सार
टैरिफ वार और कमोडिटीज की कीमतों में तेजी से अप्रैल में एसी की कीमतों में 5% का इजाफा हो सकता है। इसका बड़ा कारण डॉलर की तुलना में रुपये में गिरावट भी है। हालांकि इस मामले में ब्लू स्टार के एमडी बी त्यागराजन ने कहा, कंपनी अप्रैल में घरेलू एसी की कीमतों में 4-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है।
विज्ञापन
AC
- फोटो : Istock
विस्तार
भीषण गर्मी के शुरू होते ही एसी के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। कंपनियां अप्रैल से चार से पांच फीसदी तक दाम बढ़ा सकती हैं। इसका कारण यह है कि एक तो टैरिफ वार और दूसरा कमोडिटीज की कीमतों में लगातार तेजी है। साथ ही, डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट से कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ रहा है।
ब्लू स्टार के एमडी ने दी जानकारी
ब्लू स्टार के एमडी बी त्यागराजन ने कहा, कंपनी अप्रैल में घरेलू एसी की कीमतों में 4-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। कमजोर होते रुपये के कारण आयात लागत में वृद्धि और आपूर्ति में व्यवधान मार्जिन प्रभावित कर रहा है। कम्प्रेसर के लिए दो प्रमुख चीनी आपूर्तिकर्ताओं पर कंपनियां निर्भर हैं, जिनकी भारत में भी विनिर्माण इकाइयां हैं, लेकिन यहां उनकी उत्पादन क्षमता कुल मांग का केवल 25 फीसदी ही है।
ये भी पढ़ें:- Iran: ईरान ने ट्रंप के पत्र का दिया आधिकारिक जवाब, परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की संभावना पर दिखाया पक्का इरादा
विज्ञापन
साथ ही उद्योग के अधिकारियों का कहना है कि देशों के बीच तनावों ने आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दबाव बढ़ा दिया है। लॉजिस्टिक्स लागत बढ़ गई है। उत्पादन समय सीमा प्रभावित होने से जरूरी घटकों की उपलब्धता कम हुई है। इनपुट लागत में वृद्धि एसी की कीमतें बढ़ने के लिए जिम्मेदार है। ब्लू स्टार ने भीषण गर्मी को देखते हुए मांग पूरी करने के लिए 150 नए मॉडलों काे लॉन्च किया है।
ये भी पढ़ें:- रिपोर्ट में दावा: क्विक कॉमर्स ने बदला खरीदारी का तरीका, दो साल में पांच गुना बढ़ी बाजार हिस्सेदारी
कीमतें नहीं बढ़ीं तो क्वालिटी से होगा समझौता
त्यागराजन ने कहा, इस समय स्मार्ट एसी की मांग है। अब ऐसे एसी आ गए हैं जिनमें अब हर घंटे एक तय तापमान सेट कर सकते हैं। उनका कहना है कि अगर हमने कीमतें नहीं बढ़ाई तो इसका सीधा असर हमारे मार्जिन पर पड़ेगा जिससे हमें क्वालिटी से समझौता करना पड़ सकता है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन