{"_id":"64ebe3c219b482647501b913","slug":"basmati-rice-not-exported-below-1200-dollar-a-tonne-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basmati Rice: 1200 डॉलर प्रति टन से कम दाम के बासमती चावल का निर्यात नहीं, ये है कारण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Basmati Rice: 1200 डॉलर प्रति टन से कम दाम के बासमती चावल का निर्यात नहीं, ये है कारण
Mon, 28 Aug 2023 05:31 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Aug 2023 05:31 AM IST
सार
सरकार ने प्रीमियम बासमती चावल की आड़ में सफेद गैर-बासमती चावल के संभावित अवैध निर्यात को रोकने के लिए 1,200 डॉलर प्रति टन से कम कीमत के बासमती चावल के निर्यात की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बासमती चावल
- फोटो : जयसिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने प्रीमियम बासमती चावल की आड़ में सफेद गैर-बासमती चावल के संभावित अवैध निर्यात को रोकने के लिए 1,200 डॉलर प्रति टन से कम कीमत के बासमती चावल के निर्यात की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को कहा, व्यापार संवर्धन निकाय कृषि व प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) को 1,200 डॉलर प्रति टन से नीचे के अनुबंधों को पंजीकृत नहीं करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
मौजूदा 1,200 डॉलर प्रति टन से नीचे के अनुबंधों को स्थगित रखा गया है। भविष्य के लिए एपीडा के चेयरमैन की अगुवाई में एक समिति का गठन किया जाएगा। चावल की खुदरा कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास के तहत केंद्र सरकार घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के कदम उठा रही है।
विज्ञापन