फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Banks will be closed in many cities for five days, get your city information here

Bank Holiday: पांच दिनों तक कई शहरों में बंद रहेंगे बैंक, यहां पाएं अपने शहर की जानकारी

Wed, 03 Nov 2021 11:42 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 03 Nov 2021 11:42 AM IST
सार

त्योहारों के चलते आज से पांच दिन तक कई शहरों में 3 से 7 नवंबर तक बैंकिंग कामकाज नहीं होगा यानी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं।

विज्ञापन
Banks will be closed in many cities for five days, get your city information here
बैंक में छुट्टियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

त्योहारों के चलते आज से पांच दिन तक कई शहरों में 3 से 7 नवंबर तक बैंकिंग कामकाज नहीं होगा यानी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। हम बता रहे हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा साझा की कई जानकारी के नवंबर 2021 के पहले सप्ताह में त्योहारों के चलते किन राज्यों में बैंकों में अवकाश होगा। हालांकि, इन दिनों में ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन


इन शहरों में पांच दिन नहीं खुलेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कैलेंडर के मुताबिक, बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग होती हैं। इन छुट्टियों के दिन बैंकिंग परिचालन पूरी तरह से बंद रहता है। कैलेंडर के अनुसार, 3 नवंबर को बैंगलूरू  में नरक चतुर्दशी, 4 नवंबर को बैंगलूरू के अतिरिक्त सभी राज्य दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), 5 नवंबर को अहमदाबाद, कानपुर, गंगटोक, जयपुर, देहरादून, नागपुर, बैंगलूरू, बेलापुर, मुंबई और लखनऊ में दिवाली (बालि प्रतिपदा), विक्रम संवत नव वर्ष दिवस, गोवर्धन पूजा, 6 नवंबर को इंफाल, कानपुर, गंगटोक, लखनऊ और शिमला, भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, दीपावली, निंगोल चाकोबा के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं 7 नवंबर को रविवार होने से सभी राज्यों में में बैंकिंग अवकाश होगा।    
विज्ञापन


अगले हफ्ते इन तारीखों पर नहीं होगा बैंकिंग कामकाज
रिजर्व बैंक के अनुसार, अगले सप्ताह भी अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए पांच अवकाश निर्धारित हैं। 10 नवंबर को छठ पूजा, सूर्य षष्ठी डाला छठ (संध्या अर्ध्य) के चलते पटना और रांची में बैंक बंद होंगे। 11 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर पटना में बैंक बंद होंगे। 12 नवंबर को बांग्ला त्योहार पर शिलांग में बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 13 और 14 नवंबर को दूसरे शनिवार और रविवार को सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed