फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bank strike starts from today on december 16 2021 to protest against privatization no work in bank for two days

Bank Strike: बैंक कर्मचारियों की आज देशव्यापी हड़ताल, शाखाओं में काम-काज ठप, लोगों को हो रही परेशानी

Thu, 16 Dec 2021 12:23 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 16 Dec 2021 12:23 PM IST
सार

Bank Strike In India: सरकार के प्राइवेटाइजेशन को लेकर चल रही तैयारियों का विरोध करने के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने हड़ताल करने का एलान किया है। 16 और 17 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे। आज हड़ताल के पहले दिन देशभर में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं।
 

विज्ञापन
bank strike starts from today on december 16 2021 to protest against privatization  no work in bank for two days
Bank Strike Dec 2021 सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आज से बैंक की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो चुकी है। इसके चलते देशभर के बैंकों का काम-काज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बैंकों की हड़ताल से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि सरकार के प्राइवेटाइजेशन को लेकर चल रही तैयारियों का विरोध करने के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने हड़ताल करने का एलान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत बैंकों की 9 यूनियन आती हैं।

विज्ञापन


देशभर में सरकारी बैंक शाखाओं में काम ठप
अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी), अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) और राष्ट्रीय संगठन सहित नौ बैंक यूनियनों की एक संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के हड़ताल के आह्वान के बाद आज देश के विभिन्न हिस्सों में कई बैंक शाखाएं बंद कर दी गईं। इसके चलते इनमें काम नहीं हो सका और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नतीजतन, हड़ताल के कारण शाखाओं में जमा और निकासी, चेक निकासी और ऋण मंजूरी जैसी सेवाएं ठप रहीं। हालांकि इस बीच एटीएम के सामान्य रूप से लेन-देन जारी रहा। 
विज्ञापन


एसबीआई ने ग्राहकों को किया था सूचित
बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के सभी ऋणदाताओं ने बैंक की दो दिवसीय हड़ताल को लेकर अपने ग्राहकों को पूर्व में सूचित किया था कि हड़ताल के कारण उनकी शाखाओं में सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, निजी क्षेत्र के ऋणदाता जैसे एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक रोज की तरह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठनों ने कही ये बड़ी बात
एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने बताया कि यह हड़ताल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के सरकार के फैसले के खिलाफ है, जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।इसके अलावा एआईबीओसी की महासचिव सौम्या दत्ता ने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल में देश भर से करीब 7 लाख लोग हिस्सा ले रहे हैं। दत्ता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार के रवैये के कारण हड़ताल से बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की एक लाख से अधिक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ है।

सभी तरह की बैंक सेवाएं प्रभावित
दत्ता ने कहा है कि बैंक कर्मियों की हड़ताल से नकदी निकासी से लेकर जमा, व्यापार लेन-देन, ऋण प्रक्रिया, चेक समाशोधन, खाता खोलने और व्यावसायिक लेन-देन तक सभी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई हैं। फरवरी 2021 में पेश किए गए केंद्रीय बजट में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी विनिवेश योजना के तहत दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के निजीकरण की घोषणा की । निजीकरण के लिए सरकार ने बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 को संसद के वर्तमान सत्र के दौरान पेश करने और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है।


शनिवार को शिलॉन्ग में बैंक बंद
इस हड़ताल से लोगों को खासी तकलीफ होने वाली है। बता दें कि वैसे तो आज से इस हफ्ते के बाकी बचे चारों दिन बैंक बंद हैं, इनमें से शनिवार को शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक के कैलेंडर के मुताबिक, यहां 18 दिसंबर शनिवार को यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी के चलते बैंकों में काम-काज नहीं होगा। जबकि, देश भर में 16,17 और 19 दिसंबर को बैंक बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed