फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank of Baroda's NPA decreased in September quarter results, shares jumped up to 12 percent

Bank of Baroda: सितंबर तिमाही के नतीजों में बैंक ऑफ बड़ौदा का एनपीए घटा,  शेयर 12 प्रतिशत तक उछले

Mon, 07 Nov 2022 11:33 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 07 Nov 2022 11:33 AM IST
सार

Bank of Baroda Share Price: कंपनी का नेट इंट्रेस्ट इनकम भी स्वस्थ है। एनालिस्ट्स ने वित्तीय वर्ष 2023 के लिए कंपनी के शेयराें में 24 प्रतिशत की वृद्ध का अनुमान जताया है। जानकार कंपनी के साेमवार के उच्चतम स्तर पर भी सात से आठ प्रतिशत की वृद्धि का टारगेट दे रहे हैं।

विज्ञापन
Bank of Baroda's NPA decreased in September quarter results, shares jumped up to 12 percent
बैंक ऑफ बड़ौदा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोमवार के कारोबारी सेशन में बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 12 प्रतिशत तक उछले हैं। कंपनी के शेयरों यह मजबूती सितंबर तिमाही के बढ़िया नतीजों के बाद दिखी है। सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के कोर प्री प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट (पीपीओपी) में 39 प्रतिशत का ग्रोथ आया है।

विज्ञापन


कंपनी का नेट इंट्रेस्ट इनकम भी स्वस्थ है। एनालिस्ट्स ने वित्तीय वर्ष 2023 के लिए कंपनी के शेयराें में 24 प्रतिशत की वृद्ध का अनुमान जताया है। जानकार कंपनी के साेमवार के उच्चतम स्तर पर भी सात से आठ प्रतिशत की वृद्धि का टारगेट दे रहे हैं। बीएसई पर स्टॉक 11.89 प्रतिशत बढ़कर 52 सप्ताह के उच्च स्तर 161.75 रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 89 प्रतिशत अधिक है। सितंबर तिमाही के नतीजों में बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने शुद्ध लाभ में 59 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है।
विज्ञापन


कंपनी का मुनाफा 3,313 करोड़ रुपये रहा है। बैंक एनआईआई भी 34.5 फीसदी बढ़कर 10,714 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 5.31 प्रतिशत है। पिछले वर्ष एनपीए 8.11 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed