फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ayurvedic medicines will have to be sold on e commerce platform with doctor prescription

e-commerce: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर चिकित्सक के नुस्खे के साथ बेचनी होंगी आयुर्वेदिक दवाएं, जारी हुए दिशा-निर्देश

Fri, 15 Jul 2022 03:28 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 15 Jul 2022 03:28 AM IST
सार

आयुर्वेदिक (सिद्ध सहित) और यूनानी चिकित्सा पद्धति के तहत भांग, चरस, अफीम  सरीखे पदार्थों से बनने वाली दवाएं आती हैं। जिसमें ज्यादातर दर्द निवारक, शक्तिवर्धक और असाध्य रोगों की दवाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Ayurvedic medicines will have to be sold on e commerce platform with doctor prescription
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ई-कॉमर्स संस्थाओं से कहा है कि वह आयुर्वेदिक, सिद्ध और यूनानी दवाओं को पंजीकृत चिकित्सक या वैध के नुस्खे पर ही बेच सकते हैं।

विज्ञापन

इसके तहत वह दवाएं शामिल हैं, जो ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक रूल्स, 1945 की अनुसूची ई (1) में सूचीबद्ध सामग्री में शामिल हैं।

इसमें आयुर्वेदिक (सिद्ध सहित) और यूनानी चिकित्सा पद्धति के तहत भांग, चरस, अफीम  सरीखे पदार्थों से बनने वाली दवाएं आती हैं। जिसमें ज्यादातर दर्द निवारक, शक्तिवर्धक और असाध्य रोगों की दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


लिहाजा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को सलाह दी गई है कि ऐसी दवाओं की बिक्री एक पंजीकृत आयुर्वेद, सिद्ध या यूनानी चिकित्सक के वैध नुस्खे के बाद ही बेची जा सकेगी। इन दवाओं के बिना चिकित्सक की सलाह के इस्तेमाल से गंभीर स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए सीसीपीए ने यह सलाह जारी की है। साथ ही दवा के पैकेट पर हिंदी और अंग्रेजी में निर्देश या सावधानी अंकित करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed