फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Axis Bank to acquire 29 percent stake in Max Life Insurance

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में 29 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा एक्सिस बैंक

Tue, 28 Apr 2020 12:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 28 Apr 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Axis Bank to acquire 29 percent stake in Max Life Insurance
एक्सिस बैंक - फोटो : सोशल मीडिया

निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक के बोर्ड ने मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड से मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अतिरिक्त 29 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। मौजूदा समय में मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज की मैक्स लाइफ में 72.5 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं मित्सुई सुमितोमो बीमा (MSI) में 25.5 फीसदी हिस्सेदारी है। जीवन बीमाकर्ता में एक्सिस बैंक की भी मामूली हिस्सेदारी है। 

विज्ञापन


तीसरा सबसे बड़ा निजी बैंक है एक्सिस बैंक
कंपनियों के बीच यह डील पूरी होने के बाद मैक्स लाइफ मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज और एक्सिस बैंक के बीच 70:30 का संयुक्त वेंचर बन जाएगा। मालूम हो कि एक्सिस बैंक तीसरा सबसे बड़ा निजी बैंक है और मैक्स लाइफ भारत में चौथा सबसे बड़ा निजी जीवन बीमाकर्ता है।
विज्ञापन


पिछले करीब 10 सालों से एक्सिस बैंक और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के बीच व्यापारिक संबंध रहा है, जो 19 लाख से अधिक ग्राहकों को दीर्घकालिक बचत और प्रोटेक्शन उत्पाद देता है। दोनों कंपनियों से उत्पन्न कुल प्रीमियम 38,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2019 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने 19,987 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और बैंक को विनियामक मंजूरी के अधीन छह से नौ महीनों में लेनदेन पूरा होने की उम्मीद है।

एक्सिस बैंक के सीईओ ने दिया बयान
इस संदर्भ में एक्सिस बैंक के एमडी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ चौधरी ने कहा कि, 'हम देश के अल्प-जीवन बीमा क्षेत्र में मौजूदा परिवेश के बावजूद दीर्घकालिक संभावनाओं पर विश्वास करना जारी रखते हैं।' हमें विश्वास है कि यह लेन-देन हमें बेहतर एकीकृत टीमों और बुनियादी ढांचे और हमारे दृष्टिकोण में एक बेहतर कामकाजी संबंधों को सुव्यवस्थित करेगा।


बेहतर प्रदर्शन करने में मिलेगी मदद - मैक्स समूह के संस्थापक
वहीं मैक्स समूह के संस्थापक अनलजीत सिंह ने इस मामले में कहा कि, 'मेरा मानना है कि हमें एक्सिस जैसा एक असाधारण साथी मिला है और हमें विश्वास है कि यह मैक्स लाइफ को मौलिक रूप से मजबूत करेगा। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed