US Labour Market: अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के आवेदनों में गिरावट, पर छंटनी का सिलसिला जारी
अमेरिकी श्रण विभाग के बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदनों में गिरावट दर्ज हुई। यह 5,000 घटकर 2,27,000 पर पहुंच गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आर्थिक नीतियों पर अनिश्चितता के बावजूद अमेरिकी श्रम बाजार में लचीलापन जारी है। वहीं कुछ कंपनियां भर्ती रोक रही हैं या छंटनी कर रही हैं।
विस्तार
अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदनों में गिरावट दर्ज हुई। यह पिछले कुछ वर्षों के एतिहासिक रूप से स्वस्थ स्तर में माना जा रहा है। अमेरिकी श्रण विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार 5 जुलाई को समाप्त सप्ताह में आवेदन 5,000 घटकर 2,27,000 पर पहुंच गए। यह आंकड़े विश्लेषकों के 2,38,000 के अनुमान से कम है। बेरोजगारी भत्ते के लिए किए जाने वाले आवेदन को आमतौर पर छंटनी की दर के प्रतिनिधि के रूप में देखा जाता है।
ये भी पढ़ें: Report: जहां विविधता, वहीं मुनाफा; फिर भी 63% कंपनियों में कोई महिला KMP नहीं, नेतृत्व के लिए कर रहीं जद्दोजहद
अनिश्चितताओं के बावजूद अमेरिकी श्रम बाजार में लचीलापन जारी
पिछले सप्ताह जारी एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया कि जून महीने में अमेरिकी नियोक्ताओं ने अनुमान से अधिक 1,47,000 नई नौकरियाँ जोड़ीं। यह इस बात का संकेत देता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आर्थिक नीतियों पर अनिश्चितता के बावजूद अमेरिकी श्रम बाजार में लचीलापन जारी है।
बेरोजगारी दर में हुई 0.1 प्रतिशत की गिरावट
रोजगार में वृद्धि उम्मीद से कहीं ज्यादा रहीं और बेरोजगारी दर मई के 4.2 प्रतिशत से घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई। विश्लेषकों ने इसके विपरीत 4.3% तक बढ़ने का अनुमान जताया था।
टैरिफ नीति का पड़ रहा नकारात्मक असर
हालांकि आंकड़ें मजबूती की ओर इशारा करते हैं फिर भी कुछ कमजोरियां सामने आई हैं। विशेष रूप से राष्ट्रपति ट्रंप की आक्रामक टैरिफ (आयात शुल्क) नीति का असर दिख रहा है, जिसने व्यापार लागत को बढ़ाया है और प्रतिस्पर्धा में बाधा उत्पन्न की है। इसके परिणामस्वरूप कुछ कंपनियां भर्ती रोक रही हैं या छंटनी कर रही हैं।
कंपनियां कर रहीं बड़े पैमने पर छंटनी
इस वर्ष जिन कंपनियों ने नौकरियों में कटौती की घोषणा की है उनमें प्रॉक्टर एंड गैम्बल, वर्कडे, डॉव, सीएनएन, स्टारबक्स, साउथवेस्ट एयरलाइंस और फेसबुक की मूल कंपनी मेटा शामिल हैं। पिछले सप्ताह माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की थी कि वह लगभग 9,000 कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। यह पिछले कुछ महीनों में उसकी दूसरी सामूहिक छंटनी है और दो वर्षों से अधिक समय में उसकी सबसे बड़ी छंटनी है। जून में, गूगल ने पुष्टि की थी कि उसने लागत में कटौती के एक नए दौर में अपने कार्यबल के एक और हिस्से को खरीदने की पेशकश की है।
जून में हुई बेरोजगारी भत्ते में हुई 10,000 की बढ़त
श्रम विभाग की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चार सप्ताह का औसत, जो साप्ताहिक अस्थिरता को संतुलित करता है, 5,750 घटकर 2,35,500 आ गया। 28 जून वाले हफ्ते में बेरोजगारी लाभ पाने वाले अमेरिकियों की कुल संख्या 10,000 बढ़कर 19.7 लाख हो गई। यह नवंबर 2021 के बाद से सबसे ज्यादा है।