फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Apple reclaims ‘world’s most valuable company' title, surpasses Microsoft

Apple-Microsoft: एप्पल ने माइक्रोसॉफ्ट से छीना दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का तमगा, 2% से अधिक बढ़े शेयर

Wed, 12 Jun 2024 11:26 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 12 Jun 2024 11:26 PM IST
सार

Apple-Microsoft: एपल ने बुधवार को माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का स्थान फिर से हासिल कर लिया। एपल के शेयर दो फीसदी से अधिक बढ़कर 211.75 डॉलर हो गए।

विज्ञापन
Apple reclaims ‘world’s most valuable company' title, surpasses Microsoft
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

एपल ने बुधवार को माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का स्थान फिर से हासिल कर लिया। एपल के शेयर दो फीसदी से अधिक बढ़कर 211.75 डॉलर हो गए। जिससे इसका बाजार मूल्यांकन 3.25 ट्रिलियन डॉलर हो गया। इसकी तुलना में माइक्रोसॉफ्ट का बाजार पूंजीकरण 3.24 ट्रिलियन डॉलर तक गिर गया, जिससे यह पांच महीने में पहली बार एपल से पीछे हो गई। 

विज्ञापन


एपल के स्टॉक में उछाल तब आया है, जब नैस्डैक ने मुद्रास्फीति कम होने के ताजा संकेतों के कारण रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया। अपने उपकरणों के लिए एआई-इनेबल्ड सुविधाओं की एख सीरीज का अनावरण करने के एक दिन बाद एपल के शेयरों में पिछले सत्र में सात फीसदी की वृद्धि हुई थी। कई विश्लेषकों का मानना है कि इससे आईफोन की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed