फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Anti-dumping duty will be imposed on Chinese engineering materials; DGTR strict on lift related goods

Anti-Dumping Duty: 'चीनी इंजीनियरिंग सामग्री पर लगेगा एंटी-डंपिंग शुल्क'; DGTR लिफ्ट से जुड़े सामानों पर सख्त

Mon, 01 Sep 2025 06:08 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 01 Sep 2025 06:08 PM IST
सार

डीजीटीआर ने लिफ्ट प्रणाली में इस्तेमाल होने वाली चीनी इंजीनियरिंग वस्तुओं पर पांच साल के लिए एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने की सिफारिश की है। एंटी-डंपिंग जांच का उद्देश्य यह निर्धारित करना होता है कि क्या सस्ते आयात से घरेलू उद्योग को नुकसान पहुंचा है। इस जांच के बाद देशों द्वारा डंपिंग रोकने के लिए ड्यूटी लगाई जाती है।

विज्ञापन
Anti-dumping duty will be imposed on Chinese engineering materials; DGTR strict on lift related goods
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा डीजीटीआर ने लिफ्ट प्रणाली में इस्तेमाल होने वाली चीनी इंजीनियरिंग वस्तुओं पर पांच साल के लिए एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य घरेलू कंपनियों को सस्ते आयात से बचाना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GST Collection: अगस्त में सकल जीएसटी संग्रह 6.5 फीसदी बढ़ा, उछाल के बाद कुल राजस्व 1.86 लाख करोड़ रुपये हुआ

विज्ञापन

डीजीटीआर ने क्या पाया?

डीजीटीआर ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में पाया है कि चीन से आयातित "टी-शेप्ड एलिवेटर/लिफ्ट गाइड रेल और काउंटरवेट गाइड रेल" भारत में सामान्य मूल्य से कम कीमत पर बेचे जा रहे हैं। इससे डंपिंग की स्थिति उत्पन्न हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयात पर 24.11 प्रतिशत एंटी-डंपिंग ड्यूटी की सिफारिश

डीजीटीआर ने आयात पर 24.11 प्रतिशत से 51.87 प्रतिशत तक सीआईएफ (कास्ट, इंश्योरेंस और फ्रेट) मूल्य के आधार पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की सिफारिश की है।डीजीटीआर शुल्क की सिफारिश करता है, जबकि वित्त मंत्रालय इसे लगाने का अंतिम निर्णय लेता है।


डीजीटीआर ने लिफ्ट कार और काउंटरवेट/संतुलन वजन के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए इस्तेमाल होने वाली गाइडिंग स्ट्रक्चर यानी गाइड रेल्स पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की सिफारिश की है।

एंटी-डंपिंग का उद्देश्य

एंटी-डंपिंग जांच का उद्देश्य यह निर्धारित करना होता है कि क्या सस्ते आयात से घरेलू उद्योग को नुकसान पहुंचा है। इस जांच के बाद देशों द्वारा डंपिंग रोकने के लिए ड्यूटी लगाई जाती है। वह जेनेवा स्थित विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ)  के बहुपक्षीय नियमों के तहत होती है। भारत और चीन दोनों डब्लयूटीओ के सदस्य हैं। इस शुल्क का उद्देश्य निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं को सुनिश्चित करना व विदेशी उत्पादकों और निर्यातकों के मुकाबले घरेलू उत्पादकों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना है।

भारत का चीन के साथ 100 अरब डॉलर का व्यापार घाटा

भारत ने चीन सहित विभिन्न देशों से सस्ते आयात से निपटने के लिए पहले ही कई उत्पादों पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगा दिया है। भारत का चीन के साथ लगभग 100 अरब डॉलर का व्यापार घाटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed