फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amid rising gold prices trend of selling old jewellery and buying new ones for weddings has increased

Gold Prices: सोने के बढ़ते भाव से नया चलन हुआ शुरू, शादी ब्याह के लिए पुराने आभूषण बेचकर खरीद रहे नए गहने

Sat, 12 Apr 2025 04:04 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Sat, 12 Apr 2025 04:04 PM IST
सार

सोने की कीमत उच्च रिकॉर्ड स्तर पर हैं, जिसकी वजह से आभूषण की खरीदारी फिलहाल नहीं हो रही है। शादी ब्याह का मौसम होने की वजह से 80 प्रतिशत ग्राहक रिसायकलिंग गोल्ड यानी पुराने आभूषणों नया करवा रहे हैं।

विज्ञापन
Amid rising gold prices trend of selling old jewellery and buying new ones for weddings has increased
jewellery - फोटो : instagram

विस्तार

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैरिफ चिंताओं में कुछ समय पहले सोने की कीमतों में कमी देखने को मिली थी, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3200 डॉलर तक पहुंच गई है जिसका असर भारत में देखने को मिल रहा है। भारतीय बाजार में सोने के दाम में रोज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 12 अप्रैल को मुंबई में (दोपहर तक )24 कैरेट सोने की कीमत 96, 600 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई जबकि 22 कैरेट सोना  का भाव 87,460 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि सोने के भाव शुक्रवार की तुलना में 2000 रुपये तक बढ़ गए हैं। सोने की कीमत अपना नया रिकॉर्ड भाव यानी 1,00,000 रुपये के स्तर पर जाने के लिए केवल 4,500 रुपये की दूर है।
विज्ञापन


झवेरी बाजार में रिसाइकिल सोने बिक्री खरीदी बढ़ी
बाम्बे बुलियन एसोसिएशन के सदस्य और ज्वेलर संजय कोठारी ने बताया कि सोने की कीमत उच्च रिकॉर्ड स्तर पर हैं, जिसकी वजह से आभूषण की खरीदारी फिलहाल नहीं हो रही है। शादी ब्याह का मौसम होने की वजह से 80 प्रतिशत ग्राहक रिसायकलिंग गोल्ड यानी पुराने आभूषणों नया करवा रहे हैं, जिसमें उन्हें केवल बनाई ही देनी पड़ रही है नहीं तो  पुराने सोने को बेचकर उसकी जगह नए आभूषण ले रहे हैं। 
विज्ञापन


सोने के सिक्कों अथवा सोने के बार को बेचकर भी ग्राहक आभूषण में बदल रहे हैं। वे कहते हैं, इतने अधिक भाव में नई खरीदारी 5 प्रतिशत तक देखने को मिल रही है, जिसमें भी उच्च आय वर्ग ही खरीदारी करता दिखाई दे रहा है। चांदी में भी छोटी वस्तुओं की खरीदारी है, जिसमें पायल अथवा उपहार में दी जाने वाली हल्की वस्तुओं की मांग 10 प्रतिशत तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉम्बे बुलियन एसोसिएश के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार जैन कहते हैं, फिलहाल ग्राहकों को सोने की खरीदारी के लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए। यदि वे निवेश करना भी चाहते हैं तो, गोल्ड ईटीएफ में सिस्टमेंटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए करना चाहिए, क्योंकि सोना इतना महंगा हो गया है कि फिलहाल इसकी खरीदारी फिजिकल न करके योजनाबद्ध तरीके से करने की जरूरत है। 

Tariffs: टैरिफ युद्ध के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल, उतार-चढ़ाव से ऐतिहासिक रहा वॉल स्ट्रीट का यह सप्ताह

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैरिफ की वजह से कुछ समय पहले सोने की कीमतों में कमी देखने को मिली थी, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3200 डॉलर तक पहुंच गई हैं। आनेवाले समय में सोने और चांदी कीमतों में वृद्धि होनी तय है। इस अनिश्चितता भरे माहौल में फिजिकल सोना न  लेकर गोल्ड ईटीएफ के जरिए ग्राहक अपना निवेश सोने में बढ़ा सकते हैं, जो सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प में से एक है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed