फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   american think tank predicts modi will make economy run faster for next 25 years

25 साल की आर्थिक वृद्धि की जमीन तैयार करेंगे मोदी, उज्ज्वल है भविष्य: थिंक टैंक

Fri, 24 May 2019 09:23 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 24 May 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
american think tank predicts modi will make economy run faster for next 25 years
भारतीय अर्थव्यवस्था

अमेरिका के एक कारोबारी संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम चुनाव में जीत को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर बताया है। संगठन ने कहा है कि मोदी पांच साल के दूसरे कार्यकाल में अगले 25 साल की आर्थिक वृद्धि की जमीन तय करेंगे।

विज्ञापन


अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं भागीदारी फोरम के निदेशक मंडल के चेयरमैन जॉन चैंबर्स ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर तेज करने में सक्षम होगा। साथ ही आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन, बेहतर व्यापार और विदेशी निवेश के मोर्चे पर भी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के लिए भविष्य उज्ज्वल है और भारत-अमेरिका रणनीतिक भागीदारी फोरम दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए इसके स्तर में और सुधार करने को तैयार है। सिंगापुर के व्यावसायिक समुदाय का कहना है कि व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए वह मोदी सरकार के साथ मिलकर कई मोर्चे पर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन डॉ. टी. चंद्रू का कहना है कि भारत अब वैश्विक स्तर पर चमक बिखरने को तैयार है। कारोबारी सुधारों से उसकी आर्थिक वृद्धि तेज होने के साथ स्थिरता की ओर जाएगी। सरकार को गरीबी दूर करने और आधारभूत ढांचे के निर्माण पर ध्यान देना जारी रखना होगा।

सिंगापुर का निवेश के लिए बढ़ा भरोसा

सिंगापुर के व्यापार सलाहकार डॉ. चार्ल्स को ने कहा कि मोदी सरकार की सत्ता में वापसी से भारत में निवेश को लेकर हमारी कंपनियों का भरोसा बढ़ा है। उम्मीद है कि सिंगापुर की ज्यादा से ज्यादा छोटी और मध्यम दर्जे की कंपनियां भारत में अपना वेंचर शुरू करने की दिशा में काम करेंगी। मोदी सरकार कारोबार सुगमता के लिए और ठोस कदम उठाती है तो यहां एफडीआई में बड़ा उछाल आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed