{"_id":"5ef58277d64d396e563000a4","slug":"america-gdp-falls-by-five-percent-in-march-quarter-further-downfall-in-next-quarter-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की GDP में आ सकती है इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, मार्च तिमाही में ऐसा रहा हाल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अमेरिका की GDP में आ सकती है इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, मार्च तिमाही में ऐसा रहा हाल
Fri, 26 Jun 2020 10:37 AM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
पहली तिमाही के दौरान अमेरिका की अर्थव्यवस्था में पांच फीसदी की गिरावट आई है। कोरोना वायरस महामारी के कारण दूसरी तिमाही में अमेरिकी की जीडीपी में इससे और बड़ी गिरावट आने की आशंका व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट एक महीने पहले किए गए अनुमान के अनुकूल है। यह वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान 2008 की चौथी तिमाही में आई गिरावट के बाद अमेरिका की जीडीपी में किसी भी तिमाही में आई सबसे बड़ी गिरावट है।
विज्ञापन
अप्रैल-जून की अवधि में 30 फीसदी गिरावट की आशंका
वर्ष 2008 की चौथी तिमाही में अमेरिका की जीडीपी में 8.4 फीसदी की गिरावट आई थी। यह गौर करने वाली बात है कि मार्च तिमाही के आंकड़ों में कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से प्रभावित महज दो सप्ताह ही शामिल हैं। ऐसे में अर्थशास्त्रियों को दूसरी तिमाही यानी अप्रैल-जून की अवधि में पहली तिमाही की तुलना में काफी अधिक लगभग 30 फीसदी गिरावट की आशंका है।
विज्ञापन
अमेरिका की जीडीपी में आ सकती है सबसे बड़ी गिरावट
यदि जून तिमाही में जीडीपी में गिरावट आशंकाओं के अनुकूल 30 फीसदी के आस-पास रही, तो यह अब तक के इतिहास में अमेरिका की जीडीपी में किसी भी तिमाही में आई सबसे बड़ी गिरावट होगी। इससे पहले 1958 की पहली तिमाही में 10 फीसदी की गिरावट आई थी, जो अभी तक अमेरिका की जीडीपी में किसी एक तिमाही की सबसे बड़ी गिरावट है।
हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि जून तिमाही के बाद अर्थव्यवस्था तेजी से वापसी करेगी। कांग्रेस के बजट कार्यालय को जुलाई-सितंबर तिमाही में 21.5 फीसदी और इसके बाद चौथी तिमाही में 10.4 फीसदी की दर से वृद्धि का अनुमान है। यह रिपोर्ट पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़ों पर सरकार की तीसरी और अंतिम रिपोर्ट है।
128 महीनों की वृद्धि के बाद आई गिरावट
अर्थशास्त्रियों की एक समिति का मानना है कि फरवरी महीने से अमेरिका की जीडीपी में गिरावट आने लगी है। यह अमेरिका के इतिहास में लगातार रिकॉर्ड 128 महीनों की वृद्धि के बाद आई गिरावट है। वित्तीय संकट के बाद अमेरिका की अर्थव्यवस्था ने जून 2009 में वापसी की थी और रिकॉर्ड 128 महीने तक अमेरिका की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा।