फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amazon Investment in India and worldwide know future financial and market plans

Investment: '2025 तक भारत से 20 अरब डॉलर निर्यात का लक्ष्य'; दुनिया की शीर्ष ई-कॉर्मस कंपनी का अनुमान

Fri, 06 Sep 2024 01:33 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 06 Sep 2024 01:33 AM IST
सार

भारत पूरी दुनिया के निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अगले एक साल में यानी 2025 तक भारत से 20 अरब डॉलर का ई-कॉमर्स निर्यात का लक्ष्य रखा है। कंपनी का अनुमान लगाया है कि इस साल के अंत तक लगभग 13 अरब डॉलर का निर्यात भारत से दूसरे देशों में किया जा सकता है,

विज्ञापन
Amazon Investment in India and worldwide know future financial and market plans
अमेजन (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने इस साल के अंत तक भारत से 13 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है। इसके अमेजन ग्लोबल सेलिंग कार्यक्रम को 2015 में लॉन्च किया गया था। इससे अब तक 1.50 लाख निर्यातक जुड़े हैं। ये सभी पूरी दुनिया में 40 करोड़ से ज्यादा मेड इन इंडिया उत्पादों को अमेजन के जरिये बेचते हैं।
विज्ञापन


सर्वाधिक निर्यात वाले देश और भारत के राज्य
अमेजन ने बृहस्पतिवार को कहा, जिन देशों को सर्वाधिक निर्यात हो रहा है, उनमें अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरबिया, कनाडा, जर्मनी, इटली, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर सहित अन्य देश हैं। जिन राज्यों से अमेजन के सबसे अधिक निर्यातक हैं उनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक हैं।
विज्ञापन


2025 तक भारत से 20 अरब डॉलर का ई-कॉमर्स निर्यात का लक्ष्य
सालाना आधार पर निर्यात में सबसे ज्यादा वृद्धि ब्यूटी, अपैरल, हेल्थ एवं पर्सनल केयर और खिलौने हैं। अमेजन इंडिया के ग्लोबल ट्रेड निदेशक भूपेन वाकनकर ने कहा, हमारे इस कार्यक्रम से देश के छोटे मझोले कारोबारियों का जीवन बदल गया है। वे पूरी दुनिया में मेड इन इंडिया उत्पाद बेच रहे हैं। कंपनी 2025 तक भारत से 20 अरब डॉलर का ई-कॉमर्स निर्यात का लक्ष्य रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के ये छोटे शहर निर्यातक के रूप में उभरे
अमेजन ने कहा, उत्तर प्रदेश के छोटे शहर निर्यातक के रूप में उभर रहे हैं। इनमें लखनऊ, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, मोरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा जैसे शहर हैं। यहां पर 14,000 से ज्यादा छोटे कारोबारियों को अमेजन के कार्यक्रम से लाभ मिला है। हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, यमुना नगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र में 8,000 कारोबारी निर्यातक बने हैं। उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर में 6,000 निर्यातकों को फायदा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed