{"_id":"61db8c07d4515f5f7128e9e9","slug":"amazon-challenges-ccis-order-in-future-deal-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Future Deal case: फ्यूचर डील मामले में अमेजन ने दी सीसीआई के आदेश को चुनौती","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Future Deal case: फ्यूचर डील मामले में अमेजन ने दी सीसीआई के आदेश को चुनौती
Mon, 10 Jan 2022 06:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 Jan 2022 06:59 AM IST
सार
प्रतिस्पर्धा आयोग ने फ्यूचर कूपंस के साथ अमेजन के सौदे की मंजूरी को दिसंबर में निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
amazon
- फोटो : AMAZON
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्यूचर डील मामले में अमेजन ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में चुनौती दी है। सीसीआई ने फ्यूचर कूपंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ अमेजन के सौदे को नवंबर, 2019 में मिली मंजूरी को अवैध घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि अमेजन ने सीसीआई के पिछले महीने के आदेश के खिलाफ एनसीएलएटी में अपील दायर की है। प्रतिस्पर्धा आयोग ने फ्यूचर कूपंस के साथ अमेजन के सौदे की मंजूरी को दिसंबर में निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
साथ ही अहम जानकारी छुपाने के आरोप में दिग्गज ई- कॉमर्स कंपनी पर 202 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि, इस संबंध में अमेजन और फ्यूचर दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन