{"_id":"60e38de5502d4d49af1c6544","slug":"amazon-ceo-jeff-bezos-retirement-bezos-quits-as-amazon-ceo-andy-jassy-takes-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jeff bezos Retirement: बेजोस ने छोड़ा अमेजन का सीईओ पद, एंडी जेसी ने संभाली जिम्मेदारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Jeff bezos Retirement: बेजोस ने छोड़ा अमेजन का सीईओ पद, एंडी जेसी ने संभाली जिम्मेदारी
Tue, 06 Jul 2021 04:25 AM IST
देव कश्यप
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 06 Jul 2021 04:25 AM IST
सार
- 27 साल पहले 5 जुलाई को शुरू हुई थी कंपनी
- बेजोस कंपनी में कार्यकारी चेयरमैन बने रहेंगे
- नए सीईओ एंडी जेसी पिछले 20 वर्षों से अमेजन का क्लाउड चला रहे हैं
विज्ञापन
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस
- फोटो : facebook/KTRE-TV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने पांच जुलाई को कंपनी में बतौर सीईओ आखिरी बार काम किया। 27 साल पहले अमेजन की नींव डालने वाले बेजोस ने यह जिम्मेदारी अब एंडी जेसी को दे दी है। बेजोस कंपनी में कार्यकारी चेयरमैन बने रहेंगे। नए सीईओ एंडी जेसी पिछले 20 वर्षों से अमेजन का क्लाउड चला रहे हैं।
विज्ञापन
जेफ बेजोस ने पद छोड़ने के सवाल पर कहा कि उन्होंने इस तारीख को इसलिए चुना, क्योंकि यह तारीख उनके दिल से जुड़ी है। दरअसल, 27 साल पहले 5 जुलाई 1994 को अमेजन की शुरुआत हुई थी। यह इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने एक छोटे से गैराज से अमेजन की नींव डाली थी। अब वह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है। कंपनी अब ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में बड़ा नाम बन चुकी है।
विज्ञापन
क्लाउड कंप्यूटिंग, ग्रॉसरीज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्ट्रीमिंग मीडिया कारोबार से कंपनी का बाजार पूंजीकरण 17 खरब डॉलर पहुंच गया है। अमेजन की वृद्धि के कारण ही जेफ बेजोस की निजी संपत्ति भी 200 अरब डॉलर (15 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गई। पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट को एक हिस्सा देने के बाद भी बेजोस दुनिया के अमीर कारोबारियों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। बेजोस ने एक साक्षात्कार में कहा था कि एक समय वह अमेजन के पैकेज खुद डिलीवर करते थे।
विज्ञापन
गेराज से शुरू हुआ सफऱ
अमेजन की शुरुआत 1994 में एक गेराज से ऑनलाइन बुकस्टोर के तौर पर हुई। बेजोस और कुछ कर्मचारियों ने मिलकर साइट के लिए सॉफ्टवेयर बनाया। टेस्ट साइट 1995 में बनी और जल्द ही गैराज से दो कमरे में शिफ्ट हो गए। साइट को उपभोक्ताओं की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। 30 दिन के अंदर ही कंपनी अमेरिका समेत 45 देशों में सामान डिलीवर करने लगी। अमेजन जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक, सॉफ्टवेयर, अपेरल, फर्नीचर, खिलौने समेत ग्रॉसरी भी बेचने लगी। साल 2015 में अमेजन ने वैल्युबल ब्रांड की गिनती में वालमार्ट को भी पीछे छोड़ दिया।
बेजोस की नजर अब अंतरिक्ष पर
बेजोस ने पिछले दिनों कहा था कि अब उनकी निगाह अंतरिक्ष अभियान पर है। इसके लिए ब्लू ओरिजिन कंपनी बनाई है, जिसका पहला अंतरिक्ष यान आगामी 20 जुलाई को उड़ान भरेगा। इस अभियान पर पूरा समय देने के लिए ही उन्होंने अमेजन के सीईओ का पद छोड़ा है।