फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amarujala Samvad 2023: Britania CEO Said rajneet kohli said Vitamin 3D Important for Growth sudip jain vison

अमर उजाला संवाद: क्या है विटामिन थ्रीडी? ब्रिटानिया के CEO रजनीत कोहली से जानिए इसके मायने

Mon, 19 Jun 2023 01:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 19 Jun 2023 01:32 PM IST
सार

अमर उजाला संवाद: ब्रिटानिया के CEO रजनीत कोहली बोले- देहरादून के बिस्किट और रस्क आज भी पसंद हैं, 80 देशों में हम उत्तराखंड के प्लांट में बने बिस्किट निर्यात करते हैं

विज्ञापन
Amarujala Samvad 2023: Britania CEO Said rajneet kohli said Vitamin 3D Important for Growth sudip jain vison
रजनीत कोहली - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटानिया के सीईओ रजनीत कोहली सोमवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला परिवार को 75 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं संवाद में आकर बहुत खुश हूं। उत्तराखंड में उद्योगों के विकास पर बोलते हुए ब्रिटानिया सीईओ ने कहा कि अगले 25 साल के लिए विटामिन थ्रीडी जरूरी है। यह 3D है- डेटा, डिजिटलाइजेशन और डेवलपमेंट।

विज्ञापन

देश और प्रदेश के विकास के लिए थ्रीडी में निवेश जरूरी

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए थ्रीडी में निवेश जरूरी है। हमें विटामिन 3D- डाटा, डिजिटाइजेशन और डेवलपमेंट पर फोकस करना होगा। हमें इन 3D पर कॉरपोरेट ही नहीं नीतिगत स्तरों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ब्रिटानिया के सीईओ ने कहा कि पॉलिसी निर्माण के लेवल पर शानदार काम हो रहा है। हमारी पॉलिसीज प्रोग्रेसिव हैं। आने वाले समय में 25 से ज्यादा क्षेत्रों में भारत लीड करेगा। कोहली ने कहा कि हमारी आबादी युवा है, हमारे यहां हर कोई आगे बढ़ने की बात कर रहा है। ऐसे में हम निश्चितरूप से अमृतकाल की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

मेड इन इंडिया ब्रिटानिया का लक्ष्य ग्लोबल फूड कंपनी बननाः ब्रिटानिया सीईओ

उत्तराखंड में ब्रिटानिया के सफर के बारे में बोलते हुए कंपनी के सीईओ ने कहा कि देहरादून मेरे लिए ससुराल है। यह सिटी ऑफ बेकरी है। यहां के सनराइज और एलोरा के बिस्किट बाहर के लोग अब भी तलाशते हैं। उत्तराखंड में हमने 2005 में प्लांट लगाया था। 2000 लोग यहां काम करते हैं। हम लोग स्थानीय उद्योगों से प्रेरणा लेते हैं। उत्तराखंड में 78000 मीट्रिक टन बिस्किट का उत्पादन होता है। यहां तैयार होने वाले बिस्किट यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि देशों में भी निर्यात होते हैं। ब्रिटानिया मेड इन इंडिया कंपनी है। हमारा लक्ष्य ग्लोबल फूड कंपनी बनना है। उत्तराखंड का प्लांन्ट टॉप 5 प्लांट्स में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटानिया के कार्यबल में 40% महिलाएंः रजनीत कोहली

ब्रिटानिया सीईओ ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि हमारे कार्यबल में 40% महिलाएं हैं। अगले साल तक 50% महिलाएं हमारे यहां काम करेंगी। हमारे फाउंडेशन की ओर से आयरन युक्त बिस्किट स्कूलों-आंगनबाड़ी में दिया जाता है। देवभूमि में हमारे 500 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर हैं। तीन में एक बच्चे में आयरन की कमी है। इसे देखते हुए ब्रिटानिया फाउंडेशन बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक फूड उपलब्ध कराता है। आयरनयुक्त बिस्कुट का बच्चों में मुफ्त वितरण किया जाता है। इससे स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ जाती है।

Amarujala Samvad 2023: Britania CEO Said rajneet kohli said Vitamin 3D Important for Growth sudip jain vison
sudeep jain - फोटो : amarujala.com

पर्यटकों के बीच अच्छी सुविधाओं का भरोसा जगाने की जरूरतः सुदीप जैन 

इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप के सुदीप जैन जी ने कहा कि जब इंफ्रास्ट्रक्चर की बात होती है तो हम सोचते हैं सड़क-रेल इत्यादि पर वाकई में उसका दायर इससे आगे है। उत्तराखंड में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हमें उनमें विश्वास जगाने की जरूरत हैं कि उन्हें यहां आने पर बेहतरीन हॉस्पिटलिटी मिलेगी। हमे इस बात पर फोकस करने की जरूरत है कि उन्हें क्या चाहिए। उन्होंने कहा कि संसाधन एक रात में नहीं बनते। हां संसाधन बनने की गति जरूर बढ़ी है। पर 25 सालों के बाद के लिए ये काफी नहीं है। उनपर और काम करने जरूरत है। उत्तराखंड में उड़ान स्कीम से तीन एयरपोर्ट बन गए हैं, पर रास्तों में जो सुविधाएं मिल रही हैं, उनमें बढ़ोतरी होने की जरूरत है। हमें ग्राहकों में यह विश्वास जगाने की जरूरत है कि उनके लिए उनकी जर्नी बहुत सुविधाजनक होगी। लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराये जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed