फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air vistara, indigo starts sale, flight tickets starts at 899 rupees only

सस्ते हवाई सफर का मौका, इन कंपनियों ने निकाली 900 रुपये में सेल

Tue, 12 Feb 2019 11:38 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 12 Feb 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
air vistara, indigo starts sale, flight tickets starts at 899 rupees only
Air Vistara

हवाई कंपनियों ने ट्रेन के महंगे टिकट से लोगों को निजात दिलाने के लिए सेल ऑफर शुरू किया है। देश की दो प्रमुख हवाई कंपनियां फिलहाल हवाई यात्रियों को सस्ते टिकट लेने का मौका दे रही हैं।इसके अतिरिक्त यात्रियों को 20 फीसदी कैशबैक भी मिलेगा। 

विज्ञापन

899 में मिलेंगे टिकट

लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी इंडिगो और विस्तारा ने 899 रुपये के शुरुआती किराये में सेल निकाली है। इंडिगो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी 3399 में टिकट उपलब्ध करा रही है। इंडिगो की सेल सोमवार से शुरू हो गई, जो कि 13 फरवरी तक चलेगी। यात्री 26 फरवरी से लेकर 28 सितंबर तक इन बुक हुई टिकट पर यात्रा कर सकते हैं।  

विज्ञापन

विस्तारा की वैलेंटाइन डे सेल

वहीं विस्तारा की सेल आज से शुरू हुई है। यह सेल भी 13 फरवरी तक चलेगी। यात्री इन बुक हुई टिकटों पर 27 फरवरी से लेकर के 18 सितंबर तक यात्रा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा 20 फीसदी कैशबैक

इंडिगो की ओर से शुरू की गई इस स्कीम के तहत अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर ग्राहकों को जहां 20 फीसदी तक का कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं, आरबीएल बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 15 फीसदी तक कैशबैक मिल रहा है। डीबीएस के डीजीबैक डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10 फीसदी तक कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed