फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air passengers on domestic routes can't take more than one check-in bag, jet airways

हवाई यात्री नहीं ले जा सकेंगे एक से ज्यादा चेक-इन बैग, इस एयरलाइन ने लगाई रोक

Sat, 16 Jun 2018 12:02 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jun 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
air passengers on domestic routes can't take more than one check-in bag, jet airways

अब हवाई यात्री घरेलू उड़ान पर एक से ज्यादा चेक-इन बैग नहीं ले जा सकेंगे। देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज ने यह अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक अब यात्री केवल 15 किलो तक के वजन का एक ही बैग अपने साथ ले जा सकेंगे। पहले यात्री 15 किलो तक के दो-तीन चेक-इन बैग भी ले जा सकते थे। 

विज्ञापन


15 जुलाई से लागू होगा नियम
नया नियम 15 जुलाई से शुरू होने वाली यात्राओं पर लागू होगा। हालांकि जिन लोगों ने 15 जून के बाद से टिकट बुक कराया है, उनको भी नए नियम के बारे में जानकारी की है। जेट ने कहा है कि एक बैग ले जाने का नियम इकोनॉमी क्लास में सफर करने पर लागू होगा। वहीं बिजनेस क्लास में सफर करने वाले यात्री 15-15 किलो के दो चेक-इन बैग अपने साथ ले जा सकेंगे। 
विज्ञापन


प्लेटिनम कार्ड वालों को मिलेगी यह सुविधा
वहीं जेट प्लेटिनम कार्ड धारकों को इकोनॉमी क्लास में सफर करने के दौरान 30 किलो वजन के दो बैग और बिजनेस क्लास में यात्रा करने पर 50 किलो तक के चेक-इन बैग ले जाने की सुविधा मिलेगी। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि यह नया नियम उन लोगों पर लागू नहीं होगा, जिन्होंने 15 जुलाई के बाद का टिकट 15 जून से पहले खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर पहले से जारी है नियम
जेट के प्रवक्ता ने कहा कि उसकी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर पहले से ही यह नियम लागू है। कई अन्य कंपनियां भी विदेशी उड़ानों पर इस तरह का नियम लागू कर चुकीं हैं। एयरलाइन का कहना है कि उसके इस कदम से विमान में कम सामान चढ़ेगा, जिससे वो अतिरिक्त कमाई के लिए कार्गो भी ले जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed