{"_id":"5ce2753dbdec22073073e2b4","slug":"air-india-withdraw-direct-flight-between-mumbai-new-york-due-to-pak-government-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की वजह से एयर इंडिया ने बंद की मुंबई-न्यूयार्क उड़ान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
पाकिस्तान की वजह से एयर इंडिया ने बंद की मुंबई-न्यूयार्क उड़ान
Mon, 20 May 2019 03:07 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Mon, 20 May 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया ने अपनी मुंबई-न्यूयॉर्क के बीच जारी उड़ान को बंद करने का निर्णय लिया है। विमानन कंपनी ने कहा है कि उसे इस उड़ान को चलाने में लगातार घाटा हो रहा है, जिसकी वजह से यह फैसला लिया है। इस घाटे की वजह बना है पाकिस्तान का एक निर्णय, जो उसने बालाकोट में हुए हवाई हमले के बाद लिया था।
विज्ञापन
पाक सरकार के विमानन मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों और सेना ने बैठक करके यह फैसला लिया है। इस फैसले की जानकारी सभी हवाई अड्डों को दे दी गई है। इसके साथ ही पायलटों को नोटएम के जरिए सूचना पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
हफ्ते में तीन दिन होती उड़ान
एयर इंडिया इस उड़ान को हफ्ते में तीन दिन संचालित करती थी। लेकिन पाकिस्तान द्वारा उसकी हवाईक्षेत्र को 30 मई तक बंद किए जाने से उड़ान पर असर पड़ रहा था।
विज्ञापन
फरवरी से विलंबित थी उड़ान
एयर इंडिया ने फरवरी में इस उड़ान को जून तक के लिए विलंबित कर दिया था। कंपनी का कहना है कि वो आगे भी इस उड़ान का संचालन नहीं करेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उड़ान में यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
दिल्ली से भी बंद की उड़ान
कंपनी ने दिल्ली से भी अपनी उड़ान को बंद कर दिया है। सर्दियों में कंपनी न्यूयॉर्क के लिए अपनी उड़ान को संचालित नहीं करेगी।हवाई कंपनियों को हो रहा है नुकसान
हवाई कंपनियों को पाक वायुक्षेत्र बंद होने से लगातार नुकसान हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका और यूरोप जाने वाली उड़ानों को लंबा रूट लेना पड़ रहा है। इससे उड़ान का समय भी पहले से काफी लग रहा है।26 फरवरी से बंद है एयरस्पेस
पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना द्वारा 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हवाई हमला किया था, जिसके बाद सरकार ने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था। हालांकि 27 मार्च को केवल दिल्ली, बैंकॉक और क्वालालंपुर को छोड़कर सभी विमानों को आवाजाही करने का आदेश जारी कर दिया था।पाक सरकार के विमानन मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों और सेना ने बैठक करके यह फैसला लिया है। इस फैसले की जानकारी सभी हवाई अड्डों को दे दी गई है। इसके साथ ही पायलटों को नोटएम के जरिए सूचना पहुंचा दी गई है।