फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India to operate 24 additional domestic flights from Aug 20 Latest Updates

Air India: 20 अगस्त से 24 अतिरिक्त घरेलू उड़ानें, एयर इंडिया का एलान

Thu, 11 Aug 2022 08:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 11 Aug 2022 08:18 PM IST
सार

मामले में एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने कहा कि हम विमानों को सेवा में वापस लाने के लिए पिछले छह महीनों से अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमें खुशी है कि हमारी योजना सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
Air India to operate 24 additional domestic flights from Aug 20 Latest Updates
air india - फोटो : amar ujala

विस्तार

विमानन कंपनी एयर इंडिया ने गुरुवार को बड़ा एलान किया। कंपनी ने बताया कि एयर इंडिया 20 अगस्त से 24 अतिरिक्त घरेलू उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइन के मुताबिक, अतिरिक्त 24 उड़ानों में से दो दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरु व अहमदाबाद और मुंबई से चेन्नई, हैदराबाद के लिए होंगी। इसके अलावा मुंबई-बेंगलुरु तथा अहमदाबाद-पुणे मार्ग पर नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन


मामले में एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने कहा कि हम विमानों को सेवा में वापस लाने के लिए पिछले छह महीनों से अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमें खुशी है कि हमारी योजना सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


गोवा हवाईअड्डे पर तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान का टायर फटा
वहीं, गोवा के डाबोलियम हवाईअड्डे पर नियमित परीक्षण के दौरान भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के एक डोर्नियर विमान का टायर फट गया। हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया, दोपहर में हुई इस घटना के कारण कई उड़ानों में देरी हुई। आईसीजी के उप महानिरीक्षक अरुणाभ बोस ने बताया, विमान के नियमित परीक्षण के दौरान यह घटना हुई। विमान को तुरंत रनवे से दूर ले जाया गया। तटरक्षक बल आईएनएस हंस नौसैनिक अड्डे से काम करता है। इसी के परिक्षेत्र में डाबोलियम नागरिक हवाई अड्डा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed