फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air india scraps it all veg meal to pilots order after uproar

एयर इंडिया के पायलट को मिलेगा केवल शाकाहारी भोजन, मचा विरोध, फिर वापस लिया आदेश

Thu, 12 Jul 2018 05:54 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
air india scraps it all veg meal to pilots order after uproar

एयर इंडिया के जहाजों को उड़ाने वाले पायलट और को-पायलट को हाल ही में एक अजीब से आदेश मिला था, जिसका विरोध होने पर इसे वापस ले लिया गया। हाल ही में एयरलाइन के कैटरिंग विभाग ने 10 जुलाई को पायलट और को-पायलट को एयरक्रॉफ्ट में केवल शाकाहारी खाना देने का आदेश जारी किया था। पहले सभी पायलटों को एयरक्रॉफ्ट में फ्लाइट के दौरान शाकाहारी और मांसाहारी खाना मिलता था। 

विज्ञापन


पायलटों ने किया था विरोध
इस आदेश के जारी होने के बाद एयर इंडिया के सभी पायलटों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके बाद आदेश को वापस ले लिया गया। पहले इस आदेश के पीछे तर्क था कि मांसाहारी खाने वाले शाकाहारी खाना खा सकते हैं, लेकिन शाकाहारी खाना खाने वाले पायलट मांसाहारी खाना नहीं खा सकते हैं। 
विज्ञापन


पायलट व क्रू के लिए आता है अलग से खाना
सभी एयरलाइंस में पायलेट और क्रू के सदस्यों के लिए एयरक्रॉफ्ट में अलग से खाना आता है। यह खाना यात्रियों को दिए जाने वाले खाने से अलग होता है। ऐसा इसलिए कि अगर यात्रियों का खाना गलती से भी खराब निकल जाता है और उड़ान के दौरान उनकी तबियत बिगड़ जाती है, तो फिर भी इस स्थिति में पायलट और क्रू के अन्य सदस्यों को लैंडिंग में परेशानी न हो।  हालांकि सुरक्षा कारणों से इस बात को हमेशा ही गुफ्त रखा जाता है, कि कौन सा खाना यात्रियों के लिए है और कौन सा क्रू के सदस्यों के लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया ने मानी गलती
एयर इंडिया ने अपनी गलती मानते हुए बाद में इस आदेश को रद्द कर दिया। प्रबंधन ने अपनी सफाई में कहा कि यह आदेश कैटरिंग विभाग की तरफ से गलती से चला गया था। हालांकि एयरलाइन पहले ही अपने घरेलू उड़ानो पर इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को शाकाहारी खाना दिया जाता है। विदेशी उड़ानों की सभी श्रेणियों और घरेलू उड़ानों के बिजनेस क्लास में यात्रियों को मांसाहारी खाना मिलता है। इससे एयर इंडिया को सालाना 8 करोड़ रुपये की बचत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed