फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India's first A350 aircraft arrives in Delhi

Air India: एयर इंडिया का पहला ए350 एयरबस विमान भारत पहुंचा, विमानन कंपनी ने रचा ये इतिहास

Sat, 23 Dec 2023 06:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 23 Dec 2023 06:00 PM IST
सार

Air India: विमान फ्रांस के टूलूज स्थित एयरबस केंद्र से शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचा। एयर इंडिया के प्रतिनिधियों ने विशेष कॉल साइन एआई350 का उपयोग करके संचालित इस डिलीवरी उड़ान का स्वागत किया। 

विज्ञापन
Air India's first A350 aircraft arrives in Delhi
एयर इंडिया - फोटो : Air India

विस्तार

एयर इंडिया ने आधिकारिक तौर पर शनिवार को अपने पहले एयरबस ए350-900 की डिलीवरी ले ली है। इसके साथ ही टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने इस तरह के विमान का संचालन करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बनकर इतिहास रचा है। 

विज्ञापन

एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी कर ये कहा

एयरलाइन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ''भारत की अग्रणी वैश्विक एयरलाइन एयर इंडिया ने आज वीटी-जेआरए पंजीकृत 20 एयरबस ए350-900 विमानों में से पहले विमान का स्वागत किया।"

विज्ञापन


विमान फ्रांस के टूलूज स्थित एयरबस केंद्र से शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचा। एयर इंडिया के प्रतिनिधियों ने विशेष कॉल साइन एआई350 का उपयोग करके संचालित इस डिलीवरी उड़ान का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 Image

एयर इंडिया की सीनियर पायलट मोनिका बत्रा वैद्य विमान पर थीं सवार

एयर इंडिया की वरिष्ठ कमांडर कैप्टन मोनिका बत्रा वैद्य, जो ए350 पर प्रशिक्षित होने वाले पहले कुछ भारतीय पायलटों में से एक हैं, एक पर्यवेक्षक के रूप में विमान पर सवार थीं। 


एयर इंडिया भारतीय विमानन क्षेत्र में बदलाव के मामले में अग्रणी रहा है। विमानन कंपनी ने एक दशक से अधिक समय में भारत में पहली बार नई वाइड-बॉडी फ्लीट टाइप को अपने बेड़े में शामिल किया है। एयर इंडिया ए350 उड़ाने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है। इससे पहले एयर इंडिया 2012 में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर अपने बेड़े में शामिल करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन भी थी। 


एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा कि यह पल एयर इंडिया में सभी के लिए एक यादगार दिन है। एयर इंडिया के सीईओ ने कहा, "ए350 सिर्फ धातु और इंजन नहीं है; यह हमारी एयरलाइन के निरंतर परिवर्तन और नए बेंचमार्क स्थापित करने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में सभी एयर इंडिया कर्मचारियों के अथक प्रयासों का नतीजा है। यह कई मायनों में विश्व मंच पर भारतीय विमानन उद्योग के बदलाव का आगाज है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed