फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air Asia offers flights at 407 rupees

मात्र 407 रुपये देकर करें एयर एशिया से हवाई सैर

Tue, 17 Jan 2017 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
Air Asia offers flights at 407 rupees
एयर एशिया

बढ़ती स्पर्धा को ध्यान में रखते हुए लो बजट एयरलाइंस एयर एशिया ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आयी है। मात्र 407 रुपए देकर आप हवाई सैर का आनंद उठा सकेंगे। ‘2017 अर्ली बर्ड सेल’ नाम के इस ऑफर में यह सुविधा दी गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा चुनिंदा विदेशी रूटों पर भी कंपनी की तरफ से किराये में भारी छूट दी जा रही है। गौरतलब है कि ये ऑफर सिर्फ वनवे फ्लाइट्स पर ही लागू होगा। ऑफर के तहत गोवा से हैदराबाद या बेंगलुरु का किराया सिर्फ 877 रुपये है और इंफाल से गुवाहाटी का किराया सबसे कम यानी 407 रुपये है। इसके अलावा पुणे से बेंगलुरु, बेंगलुरु से हैदराबाद, कोच्चि से बेंगलुरु जैसे छोटे रूटों पर किराया काफी सस्ता है।
विज्ञापन


ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको 16 जनवरी से 22 जनवरी के बीच टिकट बुक कराना होगा और टिकटें मई 2017 से 6 फरवरी 2018 के बीच के सफर के लिए बुक करानी होंगी। वहीं कुछ चुनिंदा विदेशी फ्लाइट्स पर भी छूट दी जा रही है। कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक मलेशिया के कुआलालम्पुर और थाईलैंड के बैंकॉक में एक तरफ की यात्रा का किराया सिर्फ 999 रुपये है। इस रूट के लिए 16 जनवरी से लेकर 31 जुलाई 2017 तक की टिकट बुकिंग की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed