फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Agriculture is also in danger due to climate change, due to which the quality of crops is decreasing

जलवायु परिवर्तन से खेती पर संकट: घट रही फसलों की गुणवत्ता; रिजर्व बैंक ने कहा- मौसम में बदलाव कर रहे प्रभावित

Fri, 28 Mar 2025 04:32 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 28 Mar 2025 04:32 AM IST
सार

जलवायु परिवर्तन से खेती के लिए भी संकट बढ़ रहा है। इसके चलते फसलों की गुणवत्ता भी घट रही है। रिजर्व बैंक ने भी इस पर चिंता जाहिर की है। बैंक ने कहा है कि मौसम में आ रहे चरम बदलाव खेती को प्रभावित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Agriculture is also in danger due to climate change, due to which the quality of crops is decreasing
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में अचानक आ रहे चरम बदलाव जैसे अत्यधिक या अपर्याप्त वर्षा फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचा रही है। इससे कृषि उत्पादन प्रभावित हो रहा है और फसलों की गुणवत्ता भी घट रही है। यह बात भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मासिक बुलेटिन में कही गई है। 

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में खरीफ फसलों के उत्पादन पर अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा के असमान वितरण के प्रभावों का विश्लेषण किया गया है। बताया गया है कि किसी विशेष समय में अत्यधिक या कम वर्षा कैसे विभिन्न फसलों की उपज को प्रभावित करती है। फसल उत्पादन के लिए मौसमी घटनाओं का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि हर फसल का चक्र अलग होता है। उदाहरण के लिए जून और जुलाई में कम वर्षा होने से अनाज और दलहन उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जबकि तिलहन फसलें कटाई के समय (अगस्त-सितंबर) में अधिक बारिश के कारण सबसे अधिक प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन


भारतीय खेती अब भी मानसून पर निर्भर
रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय खेती आज भी काफी हद तक मानसूनी बारिश पर निर्भर है। सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए विकसित किए गए नए बीजों के बावजूद मानसून की बारिश अब भी खेती की सफलता का अहम निर्धारक बनी हुई है। बारिश के पैटर्न में बदलाव, सूखा पड़ने या अत्यधिक वर्षा होने से फसलों की वृद्धि प्रभावित होती है और कीट व बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सामान्य या अच्छी वर्षा से खेती की उत्पादकता बढ़ती है, जबकि असमान वर्षा से कृषि क्षेत्र को गंभीर नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीफ उत्पादन व मानसून का गहरा संबंध
यदि खरीफ की प्रमुख फसलों जैसे दलहन, तिलहन, चावल और मोटे अनाज के वार्षिक उत्पादन पर नजर डालें तो यह मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम मानसून पर निर्भर करता है। जून और जुलाई में बारिश की मात्रा सोयाबीन, मक्का और दलहन की बुआई के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। यदि इन महीनों में बारिश कम होती है तो उत्पादन प्रभावित होता है। इसी तरह जब कटाई का समय आता है तो अत्यधिक वर्षा होने पर तिलहन जैसी फसलें बुरी तरह प्रभावित होती हैं।  पिछले साल अच्छी बारिश और अनुकूल सर्दी के चलते वर्तमान वित्तीय वर्ष में कृषि उत्पादन के बेहतर रहने की उम्मीद जताई गई है। अनुमान के अनुसार, पिछले साल खरीफ उत्पादन में 7.9 और रबी उत्पादन में 6 फीसदी की वृद्धि देखी गई।


मौसम की चरम घटनाएं अब असामान्य नहीं
अब मौसम की चरम घटनाएं कोई असामान्य बात नहीं रह गई हैं। वर्ष 2024 के 365 दिनों में से 322 दिन ऐसे थे जब मौसम ने अप्रत्याशित रूप लिया, जबकि 2023 में यह  318 दिन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed