{"_id":"64709c03b8987f00ee0f707b","slug":"agel-arm-commissions-130-mw-wind-energy-plant-in-guj-operational-wind-portfolio-crosses-1-gw-mark-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"AGEL: अदाणी ग्रीन की इकाई ने गुजरात में 130 मेगावाट क्षमता का पवन ऊर्जा प्लांट लगाया, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
AGEL: अदाणी ग्रीन की इकाई ने गुजरात में 130 मेगावाट क्षमता का पवन ऊर्जा प्लांट लगाया, जानें डिटेल्स
Fri, 26 May 2023 05:16 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 26 May 2023 05:16 PM IST
सार
AGEL: एजीईएल ने एक बयान में कहा कि संयंत्र के चालू होने के साथ इसकी कुल परिचालन पवन उत्पादन क्षमता बढ़कर 1,101 मेगावाट हो गई है और कुल परिचालन अक्षय उत्पादन क्षमता 8,216 मेगावाट तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
Adani Row: Adani green energy
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसकी इकाई अदाणी विंड एनर्जी कच्छ फाइव लिमिटेड (एडब्ल्यूईके5एल) ने गुजरात के कच्छ में स्थित 130 मेगावाट क्षमता का पवन ऊर्जा संयंत्र चालू कर दिया है।
विज्ञापन
एजीईएल ने एक बयान में कहा कि संयंत्र के चालू होने के साथ इसकी कुल परिचालन पवन उत्पादन क्षमता बढ़कर 1,101 मेगावाट हो गई है और कुल परिचालन अक्षय उत्पादन क्षमता 8,216 मेगावाट तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
संयंत्र का सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) के साथ 25 साल के लिए 2.83 रुपये प्रति किलोवाट (किलो वाट घंटा) के टैरिफ पर बिजली खरीद समझौता (पीपीए) है। अदाणी समूह के तहत आने वाली एजीईएल उपयोगिता-पैमाने पर ग्रिड से जुड़े सौर और पवन कृषि परियोजनाओं का विकास, निर्माण, स्वामित्व, संचालन और रखरखाव करता है।
विज्ञापन