फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   after vegetables, pulses and sugar prices also soar to a new high

पाकिस्तान में टमाटर-मिर्च के बाद अब दालों ने निकाला दम, रिकॉर्ड तोड़ हुईं महंगी

Mon, 18 Mar 2019 01:23 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 18 Mar 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
after vegetables, pulses and sugar prices also soar to a new high
पाकिस्तान में महंगी हुईं दालें

पाकिस्तान में हरी मिर्च और टमाटर के बाद अब दालों सहित अन्य सब्जियों व चीनी की कीमतों ने लोगों का दम निकालना शुरू कर दिया है। लोगों को एक किलो दाल खरीदने के लिए 160 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं चीनी भी कड़वी हो गई है। 

विज्ञापन

सभी दालें हुई महंगी

डॉन अखबार में छपी खबर के मुताबिक खुदरा बाजार में सबसे महंगी दाल मूंग की हो गई है। इसको खरीदने के लिए लोगों को 160 रुपये प्रति किलो खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं उड़द दाल की कीमत 140 रुपये प्रति किलो हो गई है। चना दाल का रेट भी यही है। वहीं चीनी के दाम 65 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। 

विज्ञापन

सब्जियों में लगी आग

हरी मिर्च अब सब्जी वाले मुफ्त में नहीं दे रहे हैं। अन्य सब्जियों में केवल आलू-प्याज सस्ते में बिक रहे हैं। वहीं तोरई 120 रुपये किलो, टिंडा 60 रुपये किलो, फूल गोभी, मटर और लौकी 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। प्याज और गाजर 40 रुपये और बैगन 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे देश में आफत

भारत द्वारा पुलवामा हमले के बाद 200 फीसदी ड्यूटी लगाए जाने के बाद से रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदना लोगों की कमर तोड़़ रहा है। इससे सब्जियों के अलावा अब दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं इतनी महंगी हो गई हैं, जिससे लोगों के घर का बजट काफी बिगड़ गया है। आतंकवाद पर पाक सरकार और सेना द्वारा सख्त कदम न उठाने से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर अगले कुछ दिनों में और खराब असर पड़़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed