फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   After merger euphoria HDFC twins erode investor wealth that equals a Bajaj Finserv

एचडीएफसी के निवेशकों का हाल-बेहाल: नौ दिन में गंवा दिए 2.6 लाख करोड़ रुपये, विलय का उत्साह पड़ा ठंडा

Tue, 19 Apr 2022 02:03 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Apr 2022 02:03 PM IST
सार

 HDFC Twins Erode Investor Wealth: बीते दिनों एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के विलय की घोषणा किए जाने के बाद निवेशकों को भारी फायदा हुआ था, लेकिन ये उत्साह ज्यादा दिन तक बना नहीं रहा और इसके अगले ही दिन से शेयरों में गिरावट शुरू हो गई, जो कि नौ कारोबारी सत्रों से लगातार जारी है। 

विज्ञापन
After merger euphoria HDFC twins erode investor wealth that equals a Bajaj Finserv
HDFC Bank - फोटो : pixabay

विस्तार

एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के विलय की खबर आते ही निवेशकों में भारी उत्साह देखने को मिला था। इसका असर उस दिन शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया था। लेकिन ये उत्साह एक दिन ही रहा, जबकि अगले ही दिन से इसके शेयरों में जो गिरावट शुरू हुई, वह लगाता जारी है। ताजा हालातों की बात करें तो महज नौ दिनों में ही निवेशकों को 2.6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन


बाजार पूंजीकरण में बड़ी गिरावट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में एचडीएफसी के शेयर नौ से दस फीसदी तक टूट चुके हैं। बीती चार अप्रैल 2022 को एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,18,591 करोड़ रुपये था और इन नौ दिनों में यह 1.67 लाख करोड़ रुपये कम होकर मंगलवार को 7,51,421 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा एचडीएफसी लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण चार अप्रैल को 4,85,692 करोड़ रुपये था, जो घटकर 3,94,097 करोड़ रुपये रह गया। इस हिसाब से इसकी वैल्यू में 91,595 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


बजाज फिनसर्व की वैल्यू जितना घाटा  
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कंपनियों के विलय के एलान के बाद से कम होना शुरू हुआ बाजार पूंजीकरण इनमें निवेश करने वालों के लिए बेहद खराब साबित हो रहा है। नुकसान के आंकड़े को देखें तो इन नौ दिनों में जितना  पैसा निवेशकों ने गंवाया है, वो बजाज फिनसर्व की कुल मार्केट वैल्यू के बराबर है। मंगलवार के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो बजाज फिनसर्व का मार्केट कैप 2.52 लाख करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को गिरावट का दौर जारी
एचडीएफसी बैंक के शेयर मंगलवार को लगातार नौवें सत्र में शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई पर दो फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ 1,362 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, पिछले कारोबारी सत्रों में बेंचमार्क सेंसेक्स में बैंक का स्टॉक लगभग नौ फीसदी तक गिर चुका है। एचडीएफसी बैंक की तरह ही एचडीएफसी लिमिटेड के शेयर भी लगातार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसका शेयर 2161 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 


18 महीने में पूरा होगी विलय की प्रक्रिया 
गौरतलब है कि एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के विलय की घोषणा बीते दिनों की गई थी। इस विलय की खबर के बाद एकदम से कंपनी के शेयरों में दस फीसदी तक का उछाल आ गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी कुछ नियामकीय मंजूरी मिलनी बाकी है, जिसके बाद इस सौदे को अगले 18 महीने में पूरा किया जाएगा और उसके बाद एक नई कंपनी बनेगी। जो कि दुनिया की सबसे बड़ी कर्जदाता होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed