{"_id":"63edb416e37c9d9a560ce7be","slug":"adani-power-s-deal-to-acquire-db-power-expires-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani Power: डीबी पावर के अधिग्रहण की डील अब नहीं होगी, अदाणी समूह ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani Power: डीबी पावर के अधिग्रहण की डील अब नहीं होगी, अदाणी समूह ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी
Thu, 16 Feb 2023 10:24 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतम अदाणी की अगुवाई वाली अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पावर और डीबी पावर के बीच हुई अधिग्रहण की डील टूट गई है। यह डील 15 फरवरी तक पूरी होनी थी, पर समयसीमा बीत जाने के बावजूद अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी। डेडलाइन समाप्त होने के बाद अदाणी समूह ने अब डील के खत्म होने का एलान किया है। अदाणी पावर और डीबी पावर के बीच 18 अगस्त 2022 को अधिग्रहण के लिए डील हुई थी। अब अदाणी समूह ने बुधवार को अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि उनके बीच हुआ समझौता अब एक्सपायर कर गया है।
विज्ञापन
अदाणी पावर ने डीबी पावर के अधिग्रहण के लिए 7017 करोड़ रुपये की डील की थी। पहले इस डील को पूरा करने की डेडलाइन पहले 31 अक्तूबर थी। इसे पहले नवंबर, फिर 31 दिसंबर और उसके बाद 15 जनवरी तक बढ़ाया गया पर आखिरकार यह डील पूरी नहीं हो पाई और इसे कैंसिल करना पड़ा।
विज्ञापन