फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Group Row Indian and global banks may put a ban on new loans, credit experts says banks will wait

Adani Group Row: भारतीय और वैश्विक बैंक नए ऋण पर लगा सकते हैं रोक, क्रेडिट विशेषज्ञ बोले- इंतजार करेंगे बैंक

Sat, 23 Nov 2024 06:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, मुंबई/बंगलूरू/हांगकांग/न्यूयॉर्क
एजेंसी, मुंबई/बंगलूरू/हांगकांग/न्यूयॉर्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 06:36 AM IST
सार

क्रेडिट विश्लेषकों का कहना है कि आरोपों के चलते ग्रीन एनर्जी को फंड जुटाने में मुश्किल आ सकती है। रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने भी चेतावनी दी कि समूह को अपनी बड़ी विकास योजनाओं के लिए इक्विटी और ऋण बाजारों तक नियमित पहुंच की जरूरत होगी, लेकिन इसे कम खरीदार मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Adani Group Row Indian and global banks may put a ban on new loans, credit experts says banks will wait
गौतम अदाणी - फोटो : ANI / X/ @gautam_adani

विस्तार

अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से अदाणी समूह पर लगाए गए आरोपों के चलते कुछ भारतीय और वैश्विक बैंक नई परिस्थितियों में समूह को नए ऋण देने पर अस्थायी रोक लगा सकती हैं। वे कोई भी नया ऋण अनुरोध शुरू करने से पहले तीन-चार महीने इंतजार करेंगे।

विज्ञापन


बंदरगाहों से लेकर बिजली तक के कारोबार में दखल रखने वाले अदाणी समूह में भारतीय सरकारी बैंकों के निवेश को लेकर चिंता के चलते बृहस्पतिवार को इनके शेयरों में 2.7% की गिरावट आई थी। हालांकि भारतीय सरकारी बैंकों के शेयरों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। इस बीच, एक बैंकर ने कहा कि आरोप भारत और अन्य देशों में विस्तार के लिए अदाणी समूह की फंड जुटाने की योजनाओं पर असर डाल सकता है, क्योंकि इससे न केवल आरोपों के नतीजे पर बल्कि समूह के जोखिम पर भी ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। एक वरिष्ठ बैंकर ने कहा कि भविष्य का कदम काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत सरकार समस्या हल करने का रास्ता तलाशेगी या अपनी जांच शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे की यह दिग्गज कंपनी अब भारत के लिए बहुत बड़ी हो गई है जिसे आसानी से यूं ही छोड़ा नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


अदाणी ग्रीन को फंड जुटाने में हो सकती है मुश्किल
क्रेडिट विश्लेषकों का कहना है कि आरोपों के चलते ग्रीन एनर्जी को फंड जुटाने में मुश्किल आ सकती है। रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने भी चेतावनी दी कि समूह को अपनी बड़ी विकास योजनाओं के लिए इक्विटी और ऋण बाजारों तक नियमित पहुंच की जरूरत होगी, लेकिन इसे कम खरीदार मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • स्वतंत्र विश्लेषक निमिश माहेश्वरी ने कहा कि वैश्विक जलवायु लक्ष्यों के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में इस विवाद के चलते कम अंतरराष्ट्रीय निवेश आ सकता है। निवेशक यह भी देख रहे हैं कि आरोपों के चलते अदाणी के और सौदे रद्द हो सकते हैं या नहीं। केन्या ने आरोपों के बाद समूह के साथ प्रस्तावित समझौते रद्द कर दिए हैं।

इंतजार और निगरानी नीति अपनाएंगे भारतीय बैंक
चार भारतीय बैंकरों ने कहा कि वे इंतजार व निगरानी की नीति अपनाएंगे। जोखिम बढ़ने के कारण किसी भी नए फंड पर ब्याज दरें अधिक होंगी। अदाणी समूह को ऋण देने वाले निजी ऋणदाता के अधिकारी ने कहा कि ऋण की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन हम किसी भी नए वित्त पोषण अनुरोध को शुरू करने से पहले कम से कम 3-4 महीने तक इंतजार करेंगे और देखेंगे। बैंकर ने कहा कि ऋणदाता के आंतरिक मूल्यांकन से पता चलता है कि समूह के पास ऋण चुकाने की क्षमता है और उनका नकदी प्रवाह मजबूत बना हुआ है।

जापानी बैंक ने कहा, ऐसे मामले में ऋण देने पर लगा देते हैं रोक
एक जापानी बैंक ने कहा कि अदाणी समूह पर जिस तरह के आरोप लगे हैं, वैसे मामलों में ऋणदाता प्रतिष्ठा जोखिम के कारण नए ऋण देने पर रोक लगा देते हैं। बैंक ने कहा कि हालांकि, किसी व्यक्ति पर अभियोग लगाने से आम तौर पर उसके किसी भी ऋण अनुबंध का उल्लंघन नहीं होता।



समूह की कंपनियों के पास स्थिर नकदी प्रवाह
सूत्रों ने बताया कि कुछ वैश्विक बैंक अदाणी समूह को नया ऋण न देने पर विचार कर रहे हैं। दो वैश्विक ऋणदाता के वरिष्ठ अफसरों ने बताया कि आरोपों की जानकारी सामने आने के बाद हमने कई बैंकों से समूह की वित्तीय स्थिति पर नए घटनाक्रम के असर पर चर्चा की। एक प्रमुख वेस्टर्न बैंक के बैंकर ने कहा कि हम नए ऋण देने पर अस्थायी रोक लगाएंगे। मुझे लगता है कि बैंक को क्रेडिट मार्केट में वापस आने में कुछ समय लगेगा। हालांकि एक बैंकर ने कहा कि समूह की ज्यादातर कंपनियों के पास स्थिर नकदी प्रवाह है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed