फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Accounts of former promoters of DHFL will be attached business news in hindi

Biz Update: डीएचएफएल के पूर्व प्रवर्तकों के खाते होंगे अटैच; पढ़ें व्यापार जगत की अहम खबरें

Fri, 23 Feb 2024 06:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 23 Feb 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Accounts of former promoters of DHFL will be attached business news in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्प लि. (डीएचएफएल) के पूर्व प्रवर्तकों धीरज वधावन और कपिल वधावन के बैंक खातों के साथ-साथ शेयरों और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को अटैच करने का आदेश दिया। यह कार्रवाई कुल 22 लाख से अधिक का बकाया वसूलने के लिए की गई। सेबी ने वधावन बंधुओं पर जुर्माना लगाया था, जिसका भुगतान नहीं किया। 

विज्ञापन

सेबी के दो अलग-अलग नोटिस में लंबित बकाया की वसूली के लिए वधावन के बैंक, डीमैट खातों और म्यूचुअल फंड फोलियो को कुर्क करने का आदेश दिया है। इसमें कहा गया है कि वधावन बंधुओं में से प्रत्येक के 10.6 लाख रुपये के लंबित बकाया में प्रारंभिक जुर्माना राशि, ब्याज और वसूली लागत शामिल है। जुलाई 2023 में, नियामक ने प्रकटीकरण मानदंडों के उल्लंघन के लिए वधावन बंधुओं पर 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। 

विज्ञापन

बिरला समूह ने हरियाणा, पंजाब और तमिलनाडु में शुरू किए तीन पेंट संयंत्र
आदित्य बिरला समूह ने हरियाणा के पानीपत, पंजाब और तमिलनाडु में तीन नए डेकोरेटिव पेंट संयंत्र की शुरुआत की है। आने वाले समय में चेन्नई और बंगाल में भी संयंत्र खोलने की योजना है। आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने बृहस्पतिवार को पानीपत से पंजाब और तमिलनाडु के संयंत्रों का ऑनलाइन उदघाटन किया। ये सभी बिरला ओपस ब्रांड के तहत काम करेंगे, जिसका पिछले साल सितंबर में अनावरण हुआ था। बिरला ने कहा, उद्योग क्षमता में 40 फीसदी वृद्धि के साथ पेंट उद्योग में बड़ा बदलाव लाने के लिए नए प्लांट बनाए गए हैं। यह तेजी से बढ़ते 80 हजार करोड़ के डेकोरेटिव पेंट बाजार में समूह के प्रवेश का प्रतीक है।

विज्ञापन

चार-पांच माह में भारत ब्रांड चावल व आटे की 15-15 लाख टन तक बिक्री की उम्मीद
सरकार को उम्मीद है कि भारत ब्रांड के चावल और आटे की अगले चार-पांच महीनों में 15-15 लाख टन की बिक्री हो सकती है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा, अगर मांग ज्यादा होती है तो आपूर्ति भी हम अधिक करेंगे। चोपड़ा ने कहा, भारत आटे के लॉन्च के बाद से बाजार में इसकी कीमतें स्थिर हो गई हैं। जैसे आटे पर इसका प्रभाव पड़ा है, वैसे ही भारत चावल की कीमतों में नरमी सुनिश्चित होगी। भारत चावल की बिक्री फिलहाल कम है लेकिन आने वाले दिनों में इसमें तेजी आएगी। अभी तक 3.5 लाख टन आटा और 20,000 टन चावल को भारत ब्रांड के तहत बेचा जा चुका है। सालाना आधार पर चावल के दाम 15 फीसदी तक बढ़े हैं। भारत चावल की खुदरा बिक्री और मार्च से रबी फसल के आगमन के साथ कीमतें कम होने की उम्मीद है। 

चार देशों को 54,760 टन प्याज बेचेगी सरकार
सरकार ने व्यापारियों को 31 मार्च तक बांग्लादेश, मॉरीशस, बहरीन और भूटान को 54,760 टन प्याज निर्यात करने की बृहस्पतिवार को अनुमति दे दी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, हमने तत्काल प्रभाव से बांग्लादेश को 50,000 टन, मॉरीशस को 1,200 टन, बहरीन को 3,000 टन और भूटान को 560 टन प्याज के निर्यात की अनुमति दी है।

विज्ञापन

बायजू : रवींद्रन को हटाने के प्रस्ताव पर मतदान आज
बायजू के शेयरधारक इसके संस्थापक-सीईओ बायजू रवींद्रन और उनके परिवार के सदस्यों को हटाने के लिए लाए प्रस्ताव पर शुक्रवार को मतदान करेंगे। हालांकि, मतदान का नतीजा 13 मार्च तक लागू नहीं होगा। उस दिन कर्नाटक हाई कोर्ट रवींद्रन की याचिका पर सुनवाई करेगा। 

भारत एग्री को 500 करोड़ राजस्व की उम्मीद
भारत एग्री फर्टिलाइजर एवं रियल्टी को तीन वर्ष में 500 करोड़ के राजस्व की उम्मीद है। कंपनी को हाल में मुंबई में 35 मंजिल  के टॉवर के लिए मंजूरी मिली है। तीसरी तिमाही में इसकी आय 10.5% बढ़ी है। कंपनी की कई और प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना है। 

 

मेकमाई ट्रिप और गोवा सरकार के बीच करार
मेकमाई ट्रिप और गोवा सरकार के पर्यटन विभाग में शुक्रवार को एक समझौता हुआ। इसका मकसद राज्य में पर्यटन को बढ़ाना है। कंपनी के सह-संस्थापक राजेश मैगो ने कहा, हम गोवा सरकार के इस यात्रा को शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed