फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ABG Shipyard Case: ED seizes ABC Shipyard's assets worth Rs 2748 crore, bank accounts also searched

ED Action: एबीसी शिपयार्ड की 2748 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, गुप्ता बिल्डर्स के खिलाफ भी हुई कार्रवाई

Thu, 22 Sep 2022 05:49 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 22 Sep 2022 05:49 PM IST
सार

ABG Shipyard Case: कुर्क की गई संपत्तियों में गुजरात में स्थित सूरत और दहेज में शिपयार्ड, कृषि भूमि और भूखंड, गुजरात और महाराष्ट्र में विभिन्न वाणिज्यिक और आवासीय परिसर शामिल हैं।

विज्ञापन
ABG Shipyard Case: ED seizes ABC Shipyard's assets worth Rs 2748 crore, bank accounts also searched
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड मामले में 2,747.69 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। कुर्क की गई संपत्तियों में गुजरात में स्थित सूरत और दहेज में शिपयार्ड, कृषि भूमि और भूखंड, गुजरात और महाराष्ट्र में विभिन्न वाणिज्यिक और आवासीय परिसर शामिल हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से बुधवार को यह जानकारी साझा की गई है। ईडी ने यह भी कहा है कि एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड और समूह की कंपनियों और अन्य संबंधित संस्थाओं के स्वामित्व वाले बैंक खाते भी खंगाले गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भी हुई कार्रवाई 

इसके अलावे, प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत रियल एस्टेट कंपनी गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (जीबीपीपीएल), इसके निदेशकों और उनके सहयोगियों की 147.81 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कहा कि उसने चंडीगढ़ स्थित रियल एस्टेट समूह की 147 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है, जिस पर आरोप है कि उसने कई निवेशकों को फ्लैट और प्लॉट का वादा करके करोड़ों रुपये का चूना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों में गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (जीबीपीपीएल), इसके निदेशकों सतीश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और उनके सहयोगियों अनुपम गुप्ता और नवराज मित्तल से संबंधित वाणिज्यिक स्थान, आवासीय घर, कृषि भूमि और बैंक खाते शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed