Sone Chandi Ka Bhav: रुपये के कमजोर होने से सोना 442 रुपये उछला, चांदी भी 558 रुपये मजबूत हुई
Sone Chandi Ka Bhav: सोना गुरुवार को 442 रुपये मजबूत होकर 50,399 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं, देश के सर्राफा बाजार में चांदी 558 रुपये की मजबूती के साथ 58,580 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। सोना गुरुवार को 442 रुपये मजबूत होकर 50,399 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती और रुपये में आई तेज गिरावट के कारण देश में धातु की कीमतें उछली हैं। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 49,957 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
दूसरी ओर, चांदी भी मजबूत हुई है। देश के सर्राफा बाजार में चांदी 558 रुपये की मजबूती के साथ 58,580 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 58,022 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी।
बता दें कि यूएस फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला करने के बाद रुपया गुरुवार के शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 51 पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 80.47 पर चला गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1677 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 19.69 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही है।
एचडीएफसी बैंक के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल का मानना है कि डॉलर इंडेक्स के 20 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण सोने की कीमतों में मजबूती आई है।