फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 01 2022

Gold Price Weekly: त्योहारों के पहले सोने की चमक लौटी, फिर 50,000 के पार पहुंचा

Sat, 01 Oct 2022 05:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 01 Oct 2022 05:42 PM IST
सार

Gold Price Weekly: 26 सितंबर से शुरू हुए हफ्ते में सोने की कीमतों में पहले दो दिनों में गिरावट आई। सोमवार को सोना 49,492 रुपये के रेट पर क्लोज हुआ। मंगलवार को भी इसकी कीमतें कम हुईं और यह 49351 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया। बुधवार को सोने की कीमतों में मामूली बढ़ दिखी। वहीं गुरुवार को सोना 50 हजार के आंकड़े को पार कर गया।

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 01 2022
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्तूबर महीने में दशहरा और दीपावली जैसे कई त्योहार हैं। त्योहारों से पहले सर्राफा बाजार में रौनक लौटने लगी है। सोना जो पिछले कई दिनों से कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था वह भी त्योहारों के दौरान मजबूत हो रहा है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना 50,362 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा। बता दें कि बीते हफ्ते के शुरुआती दो दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। उसके बाद के तीन दिनों में सोना मजबूत हुआ और गुरुवार को उसकी कीमतें 50 हजार को पार कर गए।

विज्ञापन


बीते हफ्ते कैसे बदले सोने के भाव?
 

26 सितंबर से शुरू हुए हफ्ते में सोने की कीमतों में पहले दो दिनों में गिरावट आई। सोमवार को सोना 49,492 रुपये के रेट पर क्लोज हुआ। मंगलवार को भी इसकी कीमतें कम हुईं और यह 49351 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया। बुधवार को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त दिखी और यह 49,368 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ।  उसके बाद गुरुवार को सोना तेजी के साथ 50 हजार रुपये के लेवल को पार कर गया और यह 50,019 रुपये पर बंद हुआ। वहीं हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमतें 50,722 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें बढ़ने से मजबूत हुआ सोना 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतों 406 रुपये की मजबूती देखने को मिली। जानकारों के मुताबिक यह मजबूती ग्लोबल मार्केट में धातु के भाव तेज होने के कारण आई है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 50,316 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी की कीमतों में भी आई तेजी

शुक्रवार को चांदी की कीमतों भी तेजी आई। चांदी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 905 रुपये की तेजी के साथ 57,436 रुपये  प्रति किलोग्राम के भाव पर बिकी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के दिलीप परमार के अनुसार सोने की कीमतों में मजबूती दिखी। इसका कारण डॉलर इंडेक्स और यूस ट्रेजरी बॉन्ड में हालिया ऊपरी स्तर से कमजोरी आना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed