फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Aadhaar Card service centres by UIDAI make online appointment for aadhaar update

UIDAI का तोहफा, अब चुटकियों में होगा आधार में बदलाव, बस करना होगा ये काम

Fri, 22 Nov 2019 10:45 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 22 Nov 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card service centres by UIDAI make online appointment for aadhaar update

आम जनता को ज्यादा से ज्यादा सेवाएं मुहैया कराने के लिए आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ट्वीट कर ग्राहकों को अहम जानकारी दी है। 

विज्ञापन


अब आधार में बदलाव करवाने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूआईडीएआई ने कहा है कि देशभर में 21 आधार सेवा केंद्र परिचालन में है। यह उसकी देशभर में ऐसे 114 केंद्र खोलने की योजना का हिस्सा है। बता दें कि ये केंद्र बैंक, डाकघर और अन्य राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा रहे 35,000 आधार पंजीयन केंद्रों से अलग हैं। 

विज्ञापन

सातों दिन खुले रहेंगे केंद्र

यूआईडीएआई ने इन केंद्रों को सातों दिन खुले रखने का फैसला किया है। जबकि इससे पहले, आधार सेवा केंद्र हर मंगलवार को बंद रहते थे। केवल सरकारी छुट्टियों पर आधार सेवा केंद्र बंद रहेंगे। केंद्रों पर आपको सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक सेवाएं उपलब्ध होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में हैं आधार सेवा केंद्र

ये 21 केंद्र दिल्ली, आगरा, हिसार, भोपाल, चेन्नई, लखनऊ, पटना, देहरादून, गुवाहाटी एवं अन्य स्थानों पर काम कर रहे हैं। यूआईडीएआई की 53 शहरों में 114 आधार सेवा केंद्र खोलने की योजना है। 


खास बात ये है कि आधार सेवा केंद्रों पर हर रोज 1,000 तक आधार पंजीयन या आधार कार्ड जानकारी अद्यतन कराई जा सकती है। 

निशुल्क है आधार पंजीयन

साथ ही आपको बता दें कि आधार पंजीयन निशुल्क होता है। जबकि आधार में जानकारी सही कराने के लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।

लेनी होगी ऑनलाइन अपाइंटमेंट

आधार सेवा केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेना होगा। इन सेवाओं के लिए ग्राहकों को अपाइंटमेंट लेना होगा। 

  • नए आधार के लिए
  • नाम में बदलाव के लिए
  • पता बदलने के लिए
  • जन्मतिथि में बदलाव के लिए
  • मोबाइल नंबर में अपडेट करवाने के लिए
  • ई-मेल आईडी बदलने के लिए
  • जेंडर चेंज कराने के लिए
  • बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए

ऐसे लें अपाइंटमेंट 

  • ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले UIDIA की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट पर जाकर आपको 'My Aadhaar' टेब पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको बुक एन अपाइंटमेंट का एक विकल्प मिलेगा।
  • इसपर जाने के बाद आपको सिटी लोकेशन का एक और विकल्प मिलेगा, जिसमें से आपको शहर का चयन करना होगा। 
  • शहर चुनने के बाद 'प्रोसेस्ड टू बुक एन अपाइंटमेंट' पर क्लिक करें।
  • अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा, जिसमें तीन ऑप्शन होंगे- न्यू आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपाइंटमेंट। अपनी आवश्यकता के अनुसार आप इनमें से कोई विकल्प चुन सकते हैं।
  • उचित विकल्प चुनने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी डालना होगा, जिसके बाद आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई होगी। इस दौरान आपको अपाइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट भी चुनना होगा। ये सब करने के बाद इसे सबमिट कर दें। बता दें कि बुकिंग प्रोसेस पूरी तरह ये मुफ्त है। हालांकि किसी भी सेवा को अपडेट कराने के लिए 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed