फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   A major revelation in the Tensor chip data theft case, with three people, including a former company engineer,

Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज

Fri, 20 Feb 2026 01:55 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 20 Feb 2026 01:55 PM IST
सार

अमेरिका में गूगल के टेन्सर प्रोसेसर से जुड़े कथित ट्रेड सीक्रेट चोरी मामले में पूर्व इंजीनियर समानेह घंदाली, उनके पति और बहन पर साजिश, गोपनीय डेटा चोरी और सबूत नष्ट करने समेत 14 गंभीर आरोप लगाए गए हैं। तीनों को 19 फरवरी को गिरफ्तार कर संघीय अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन
A major revelation in the Tensor chip data theft case, with three people, including a former company engineer,
गूगल - फोटो : AI

विस्तार

अमेरिका में गूगल के इन-हाउस टेन्सर प्रोसेसर से जुड़े कथित ट्रेड सीक्रेट चोरी मामले में एक पूर्व गूगल इंजीनियर, उसके पति और बहन पर गंभीर आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, 41 वर्षीय समानेह घंदाली, जो ईरानी नागरिक हैं, सिलिकॉन वैली में गूगल में हार्डवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य कर चुकी हैं। उनकी 32 वर्षीय बहन सोरूर घंदाली भी कंपनी में इंटर्न रह चुकी थीं। बाद में दोनों ने एक अन्य टेक कंपनी जॉइन कर ली थी।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

मामले में समानेह के पति मोहम्मदजवाद खोस्रवी (40) का नाम भी शामिल है, जिन्होंने कई बार गूगल में नौकरी के लिए आवेदन किया था लेकिन चयन नहीं हुआ और बाद में एक अलग तकनीकी कंपनी में काम करने लगे।
विज्ञापन


अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, यह मामला गूगल के गोपनीय हार्डवेयर डेटा से जुड़ा है, जो कंपनी के पिक्सेल स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले इन-हाउस टेन्सर प्रोसेसर से संबंधित है। आरोप है कि तकनीकी क्षेत्र में काम करने या नौकरी की तलाश के दौरान संवेदनशील और गोपनीय जानकारी को अवैध रूप से हासिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी पाए जाने पर हो सकती है 20 साल की सजा

यह केस कैलिफोर्निया के नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट स्थित अमेरिकी जिला अदालत में दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों पर साजिश, ट्रेड सीक्रेट चोरी और सबूत नष्ट करने सहित कुल 14 संगीन आपराधिक धाराओं में आरोप तय किए गए हैं। तीनों को 19 फरवरी को गिरफ्तार किया गया और सैन जोस की संघीय अदालत में पेश किया गया। दोषी पाए जाने पर उन्हें अधिकतम 20 साल तक की सजा हो सकती है।

गूगल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घटना का पता चलते ही कंपनी ने तुरंत कदम उठाए और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचित किया। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, गोपनीय सूचनाओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया गया है।

पिछले महीने भी आया था एक ऐसा ही मामला

गौरतलब है कि पिछले महीने भी गूगल के पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर लिनवेई डिंग, जिन्हें लियोन डिंग के नाम से भी जाना जाता है, को आर्थिक जासूसी और ट्रेड सीक्रेट चोरी के मामले में दोषी ठहराया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से जुड़े गूगल के हजारों पन्नों के गोपनीय दस्तावेज चुराकर चीन के हित में इस्तेमाल किए। यह फैसला नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया के यूएस डिस्ट्रिक्ट जज विंस छाब्रिया की अदालत में 11 दिन की सुनवाई के बाद आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed