{"_id":"5d6bb44a8ebc3e014471fed6","slug":"98-202-crore-gst-collection-in-august-below-rs-1-lakh-crore-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में घटा जीएसटी संग्रह, पहुंचा एक लाख करोड़ रुपये के नीचे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अगस्त में घटा जीएसटी संग्रह, पहुंचा एक लाख करोड़ रुपये के नीचे
Sun, 01 Sep 2019 05:37 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 01 Sep 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
देश का सकल माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह अगस्त में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से नीचे 98,202 करोड़ रुपये रहा। सकल जीएसटी संग्रह जुलाई में 1.02 लाख करोड़ रुपये था। हालांकि पिछले साल अगस्त के 93,960 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह के मुकाबले यह 4.5 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष में यह दूसरी बार है जब जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के स्तर से नीचे आया है। इससे पहले जून में जीएसटी संग्रह 99,939 करोड़ रुपये था। बयान के मुताबिक अगस्त में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 17,733 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी संग्रह 24,239 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी संग्रह 48,958 करोड़ रुपये रहा। इसमें 24,818 करोड़ रुपये का आयात संग्रह शामिल है।
विज्ञापन