फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   90 lakh DBT payments are processed daily On average 28.4 crore digital transactions in a day

Digital India: देश में रोजाना 28 करोड़ से अधिक डिजिटल लेनदेन, विकसित देशों को छोड़ा पीछे

Thu, 01 Sep 2022 10:22 PM IST
Amit Mandal Amit Mandal
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:22 PM IST
सार

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि डिजिटल भुगतान और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के मामले में भारत विश्व गुरु बन गया है।

विज्ञापन
90 lakh DBT payments are processed daily On average 28.4 crore digital transactions in a day
digital payment - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में डिजिटल इंडिया अभियान लगातार जोर पकड़ रहा है और कैशलैस भुगतान एक हकीकत बन गया है। इस मामले में भारत कई विकसित देशों से भी आगे निकल गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने कहा कि औसतन 90 लाख से अधिक डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) भुगतान प्रतिदिन (वित्त वर्ष 2021-22 में) संसाधित किए जाते हैं। एक दिन में औसतन 28.4 करोड़ डिजिटल लेनदेन होते हैं। 

विज्ञापन


डीबीटी भुगतान में भारत नंबर वन
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि डिजिटल भुगतान और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के मामले में भारत विश्व गुरु बन गया है और भारत विकसित देशों को इस दिशा में राह दिखाने के लिए तैयार है। यहां तक कि जर्मनी जैसा विकसित देश भी डिजिटल तरीके से डीबीटी भुगतान के मामले में भारत से पीछे है।
विज्ञापन


मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गत वित्त वर्ष 2021-22 में रोजाना 90 लाख से डीबीटी भुगतान किए गए जिससे 9.5 करोड़ लाभार्थियों को फायदा पहुंचा। मंत्रालय के मुताबिक भारत में रोजाना औसतन 28.4 करोड़ डिजिटल ट्रांजेक्शन किया जा रहा है जो विश्व भर में सबसे अधिक है। डिजिटल ट्रांजेक्शन के मामले में चीन दूसरे नंबर पर तो अमेरिका तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


566 लाख करोड़ रुपये का डिजिटल ट्रांजेक्शन
मंत्रालय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में 566 लाख करोड़ रुपये का डिजिटल ट्रांजेक्शन किया जा चुका है। नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के आंकड़ों के मुताबिक यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से इस साल अगस्त माह में 10.72 लाख करोड़ रुपये का 6.57 अरब डिजिटल ट्रांजेक्शन किया गया जो इस साल जुलाई के मुकाबले ट्रांजेक्शन टर्म में 4.62 फीसद अधिक है। 
 

वहीं, वाणिज्य विभाग के सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम को भारत व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed