फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   72 percent Indian Firms think coronavirus Impact will Go Beyond 6 Months

72 फीसदी कंपनियों के अनुसार, छह महीने से ज्यादा समय तक रहेगा कोरोना का प्रभाव: सर्वे

Sat, 11 Apr 2020 01:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 11 Apr 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
72 percent Indian Firms think coronavirus Impact will Go Beyond 6 Months
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इसकी वजह से कंपनियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्पादन में गिरावट और कर्मचारियों का प्रबंधन कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चिंता है। 

विज्ञापन


अर्नस्ट एंड यंग (ईवाई) के एक हालिया सर्वे एचआर रिसाइलेंस प्लानिंग कोविड-19 इम्पैक्ट के अनुसार, करीब 72 फीसदी कंपनियों का यह मानना है कि महामारी का प्रभाव छह महीने से ज्यादा समय तक महसूस किया जाएगा। सर्वे के अनुसार, कोरोना महामारी की वजह से कर्मचारी मनोवैज्ञानिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। कर्मचारियों की उत्पादकता घट सकती है। 
विज्ञापन


नई प्राथमिकताएं सामने आ रही हैं
इस संदर्भ में ईवाई इंडिया के वर्कफोर्स एडवाइजरी के पार्टनर गोपाल नागपाल ने कहा कि परिदृश्य बदल रहा है। अब आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, बेसिक कम्युनिकेशन और ऑपरेशंस सपोर्ट में नई प्राथमिकताएं सामने आ रही हैं। मंदी के इस दौर में इत्पादन बनाए रखना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेक्षण में कई कंपनियों की राय शामिल
मालूम हो कि इस सर्वेक्षण में उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं, खुदरा, वित्तीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट, रियल एस्टेट, मीडिया और दूरसंचार, बिजली, सार्वजनिक सेवाएं जैसे कई क्षेत्र की कंपनियों की राय शामिल की गई है।

वेतन की बात करें, तो सर्वे में शामिल 100 कंपनियों के एचआर प्रमुखों में से 55 फीसदी का यह मानना है कि उत्पादन में गिरावट के समय कंपनियों पर कर्मचारी लागत का प्रभाव सबसे ज्यादा है। इनमें से कई कंपनियां जूनियर स्तर पर कर्मचारियों को अतिरिक्त भुगतान के समर्थन में हैं। वहीं 35 फीसदी कंपनियों ने अभी इसपर अपनी राय नहीं दी है। 


देश में कुल संक्रमितों की संख्या 7447
मालूम हो कि देश में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें 6565 सक्रिय हैं, 643 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 239 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed