{"_id":"5ee3317f8ebc3e43067a6407","slug":"40th-gst-council-meeting-today-update-nirmala-sitharaman-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST Council Meeting: GST परिषद की 40वीं बैठक आज, बड़े एलान संभव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GST Council Meeting: GST परिषद की 40वीं बैठक आज, बड़े एलान संभव
Fri, 12 Jun 2020 01:10 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
40th GST Council Meeting
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की आज बैठक में कर राजस्व पर कोविड-19 के प्रभाव पर विचार-विमर्श किया जाना है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में राज्यों को मुआवजे के भुगतान की रूपरेखा पर फैसला हो सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी परिषद की 40वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होनी है। इसमें राज्यों के वित्त मंत्री भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
इसपर हो सकता है विचार
इसके अलावा परिषद अगस्त 2017 से जनवरी 2020 के दौरान जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं करने के लिए विलंब शुल्क को माफ करने पर भी विचार करेगी। हालांकि, इस बैठक में कर दरों में बदलाव पर कोई चर्चा नहीं होगी, लेकिन समझा जाता है कि परिषद जीएसटी के क्रियान्वयन से राज्यों को होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए कोष जुटाने के तरीकों पर विचार करेगी।
विज्ञापन
राजस्व पर पड़े प्रभाव की होगी समीक्षा
सूत्रों ने कहा कि बैठक में कोरोना वायरस की वजह से केंद्र और राज्यों के राजस्व पर पड़े प्रभाव की समीक्षा होगी। साथ ही इसकी भरपाई के उपायों पर भी विचार किया जाएगा। कर संग्रह में कमी तथा जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की तारीख आगे बढ़ाने की वजह से सरकार ने अप्रैल और मई माह के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन
14 मार्च को हुई थी पिछली बैठक
जीएसटी परिषद की इससे पिछली 14 मार्च को हुई बैठक में सीतारमण ने कहा था कि केंद्र सरकार मुआवजे की जरूरत को पूरा करने के लिए जीएसटी परिषद द्वारा बाजार से कर्ज जुटाने की कानूनी वैधत पर गौर करेगी। जीएसटी कानून के तहत राज्यों को एक जुलाई, 2017 से जीएसटी के क्रियान्वयन के बाद पहले पांच साल तक राजस्व नुकसान की भरपाई की गारंटी दी गई है।