फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   25 lakh new jobs generated in july, says esic and epfo payroll data

जुलाई में पैदा हुए 25 लाख नए रोजगार, ESIC-EPFO ने जारी किया पेरोल डाटा

Wed, 25 Sep 2019 08:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 25 Sep 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
25 lakh new jobs generated in july, says esic and epfo payroll data

जुलाई में देश में लगभग 25 लाख नए रोजगार पैदा हुए, जबकि पिछले महीने 31 लाख लोगों को रोजगार मिला था। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) और ईपीएफओ द्वारा बुधवार को जारी पेरोल डाटा में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने एक रिपोर्ट में कहा कि ईएसआईएसी में वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान कुल 1.49 करोड़ नए सदस्यों ने नामांकन कराया। इसके अलावा सितंबर, 2017 से जुलाई, 2019 तक लगभग 2.83 करोड़ नए सदस्य ईएसआई योजना से जुड़े।
विज्ञापन


एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, सेवानिवृत्त फंड बॉडी ईपीएफओ और पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के नए सदस्यों के पेरोल डाटा पर आधारित होती है। इन तीन संगठनों का पेरोल डाटा या नए सदस्यों का डाटा अप्रैल, 2018 से जारी हो रहा है, जिसमें सितंबर, 2017 के बाद की अवधि को शामिल किया गया है। रिपोर्ट से जाहिर होता है कि सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 के बीच ईएसआईसी में कुल 83.34 लाख नए नामांकन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईपीएफओ में 11 लाख नए लोग

वहीं इस साल जुलाई में ईपीएफओ में कुल 11.61 लाख नए नामांकन हुए, जबकि पिछले महीने जून में यह आंकड़ा 19.75 लाख रहा था। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से कुल 61.12 लाख नए सदस्य जुड़े थे।



इसी प्रकार सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 तक 15.52 लाख नए नामांकन हुए। सितंबर, 2017 से जुलाई, 2019 के दौरान ईपीएफ योजना से 2.65 करोड़ नए सदस्य जुड़े। एनएसओ ने कहा कि इस रिपोर्ट में औपचारिक क्षेत्र में रोजगार के स्तरों पर विभिन्न संभावनाओं को बताती है और इसमें समग्र स्तर पर रोजगार का आकलन नहीं किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed