फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bullion market buzzes after pace of corona in Jammu and Kashmir stops

जम्मू-कश्मीर: कोरोना की रफ्तार थमने के बाद सराफा बाजार गुलजार, कई ऑफर और छूट

Sun, 25 Jul 2021 12:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Jul 2021 12:08 PM IST
सार

कारोबारियों का कहना है कि अभी सोने चांदी की कीमतें अधिक नहीं है और अगर इस समय कोई इसमें निवेश करता है तो उन्हें दीवाली के सीजन में लाभ हो सकता है। लॉकडाउन और प्रतिबंधों के चलते पिछले कुछ माह में शादियां सीमित हुईं, जिससे बचे हुए पैसे से सोने-चांदी के आभूषणों में निवेश किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Bullion market buzzes after pace of corona in Jammu and Kashmir stops
सराफा बाजार जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर से बेपटरी हुए बाजार अब महामारी थमने पर गुलजार हुए हैं। तरह-तरह की छूट से बाजारों में खरीदारों की रौनक बढ़ी है। सराफा बाजार में लोगों को विभिन्न वैरायटी के साथ मनपसंद सोने-चांदी के आभूषण मिल रहे हैं। मानसून सीजन में सोने-चांदी के साथ डायमंड की खरीद के लिए लोग उत्सुक हैं। सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि कोविड संक्रमण में गिरावट से सराफा बाजार में मजबूती आई है। पिछले कई महीनों तक प्रतिबंधों के चलते लोग सोने चांदी की आभूषण खरीद में निवेश से परहेज कर रहे थे, लेकिन अब हालात सामान्य हो रहे हैं। आगामी त्योहारी सीजन में सराफा बाजार में और तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


ग्राहकों के लिए मेकिंग चार्जेस में छूट
एबी ज्वैलर्स से रजत वर्मा ने बताया कि सोने पर ग्राहकों को मेकिंग चार्जेस की छूट दी गई है। कई अन्य चांदी के उत्पादों में भी 30 फीसदी तक छूट है। ग्राहकों को चांदी के कड़े जिनकी कीमत 3000 से 15000 तक है, भा रहे हैं। इसी तरह 2000 से 10 हजार तक के ब्रेसलेट, 15 हजार से 40 हजार तक के सिलवर सेट नेकलेस (इटालियन सिलवर) भी ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। सोने के आभूषणों में गोल्ड रिंग, गोल्ड टाप्स, गोल्ड चेन, गोल्ड बाली, डोगरी झुमके आदि की बिक्री हो रही है।

विज्ञापन

डायमंड पर 30 फीसदी फ्लैट ऑफर, ग्राहकों के लिए आकर्षक ज्वैलरी

जेवर ज्वेलर्स से विनोद महाजन ने बताया कि डायमंड ज्वैलरी पर ग्राहकों के लिए 30 फीसदी तक फ्लैट छूट दी गई है। उनके पास उच्च गुणवत्ता से प्रमाणित और 100 फीसदी रिटर्न एक्सचेंज के साथ डायमंड उत्पाद उपलब्ध हैं। रिफंड में दस फीसदी की कटौती होती है, लेकिन उत्पाद के बदले दूसरे उत्पाद पर 100 फीसदी एक्सचेंज मिलेगा। इसी तरह गोल्ड हॉलमार्क युनाइटेड सर्टिफाइड पर 100 फीसदी रिफंड है।

राकेश ज्वेलर्स से साहिल ने बताया कि त्योहारी सीजन में रक्षाबंधन पर सोने चांदी के कई ज्वैलरी उपलब्ध है। आगामी त्योहारी सीजन में सराफा बाजार में और तेजी आने की उम्मीद है। इसमें ग्राहकों के लिए कई आकर्षक छूट दी जाएगी।
 

खरीदारों को भा रही प्लेटनियम सिल्वर

बलविंदर गोल्ड स्मिथ से बलविंदर ने कहा कि सुंदरबनी में उनके शोरूम में जिला राजोरी में एकमात्र प्लेटनियम सिल्वर के आभूषण उपलब्ध हैं। यह चीन, इटालियन आदि देशों से मंगवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के लिए सभी तरह की वैरायटी उपलब्ध है। खासतौर पर महिलाओं को प्लेटनियम सिल्वर की ज्वेलरी खूब भा रही है। इसमें लोअस्ट प्राइस गारंटी दी जाती है।

त्योहारी सीजन में सराफा बाजार में आएगी तेजी
मुल्ख राज अशोक कुमार ज्वैलर्स से अंकुर सूरी ने बताया कि ग्राहकों के लिए उनके यहां विभिन्न प्रकार की वैरायटी उपलब्ध हैं। आकर्षक सोने-चांदी के आभूषण ग्राहकों को भा रहे हैं। आगामी त्योहारी सीजन के लिए ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त वैरायटी की मांग की गई है। कोविड संक्रमण के नियंत्रण होने पर सराफा बाजार में उछाल आया है और उम्मीद है कि भविष्य में और तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed