फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   budget 2020: Know all about old and new tax slab, deductions exemptions, Invest or saving

Budget 2020: सरकार का संदेश: आज की सोचो या बचत कर लो, समझें नए-पुराने टैक्स का गणित

Sat, 01 Feb 2020 06:19 PM IST
अमित कुमार बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 01 Feb 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
budget 2020: Know all about old and new tax slab, deductions exemptions, Invest or saving
Budget 2020 - फोटो : pti

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट में पांच लाख रुपये तक इनकम टैक्स की छूट की घोषणा कर दी। हालांकि इससे पहले कि आम जनता इसे लेकर खुश हो पाती, उससे पहले ही इसका पेंच सामने आ गया। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि अगर आपको टैक्स में छूट चाहिए, तो कई तरह के निवेश के जरिए मिलने वाली छूट को छोड़ने के लिए तैयार रहना होगा। अगर आप ऐसा नहीं चाहते हैं, तो पुरानी व्यवस्था के तहत छूट के फायदे उठा सकते हैं, लेकिन आपको टैक्स भी पुरानी दरों से देना पड़ेगा। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों की मानें तो इस विकल्प के साथ केंद्र सरकार ने स्पष्ट संदेश दे दिया है, 'या तो भविष्य की योजना बना लो या फिर आज के बारे में सोच लो।' इसके लिए सरकार ने करदाता को दो तरह के विकल्प दिए हैं। वो जो चाहे, वो चुन ले। अगर किसी को पुराने स्लैब से फायदा हो रहा है तो वो उसपर कायम रह सकता है। और अगर नई टैक्स से किसी को लाभ होता है, तो वो वह चुन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मौजूदा व्यवस्था 

  • केंद्र सरकार के मुताबिक वर्तमान में करदाता को 120 के करीब छूट मिलती हैं।
  • अगर आप पुराने स्लैब के साथ जाते हैं, तो इन छूटों का फायदा उठा सकते है। 
  • पुरानी व्यवस्था के तहत एचआरए, इंश्योरेंस प्रीमियम, होम लोन के ब्याज समेत कई छूट मिलती हैं। 
  • कई अन्य पेंशन फंड, आर्टिकल 80 के तहत भी छूट आपको मिलती है। 

मौजूदा व्यवस्था के तहत स्लैब 

  • अगर आप पुरानी व्यवस्था के साथ रहते हैं, तो पुराने स्लैब के मुताबिक आपको टैक्स देना होगा। 
  • मतलब 5 लाख रुपये तक आप टैक्स रिबेट ले सकते हैं। 
  • 5 से 10 लाख तक आमदनी पर 20 फीसदी टैक्स और इससे ज्यादा पर 30 प्रतिशत टैक्स देना होगा। 

अब समझें नई व्यवस्था 

budget 2020: Know all about old and new tax slab, deductions exemptions, Invest or saving
tax - फोटो : tax
  • सरकार का दावा है कि नई स्लैब से 15 लाख रुपये सालाना आमदनी वालों को टैक्स में फायदा होगा। 
  • लेकिन 70 तरह की छूट का फायदा आपको नहीं मिलेगा। 
  • माना जा रहा है कि इस व्यवस्था में स्टैंडर्ड डिडक्शन, एचआरए, आर्टिकल 80 के तहत मिलने वाली छूट और कुछ पेंशन योजनाएं खत्म हो सकती हैं। 

नई व्यवस्था में भी मिल सकती हैं ये छूट

budget 2020: Know all about old and new tax slab, deductions exemptions, Invest or saving
budget - फोटो : budget
  • रिटायरमेंट लाभ
  • पेंशन लाभ
  • रिटायरमेंट पर छुट्टियों का पैसा 
  • वीआरएस लेने पर मिलने वाली 5 लाख रुपये तक की रकम 
  • ईपीएफओ का पैसा 
  • शिक्षा के लिए मिली छात्रवृति
  • जनहित में मिली पुरस्कार राशि 
  • नेशनल पेंशन स्कीम से अल्पकालीन निकासी और मैच्योरिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed